देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

शिव आराधना में डूबी मां अहिल्या की नगरी इंदौर, छह मंदिरों से निकलेगी महादेव की सवारी

19 साल बाद आए 58 दिनी श्रावण मास का आठवां और अंतिम सोमवार आज, विजयेश्वेर, नीलकंठेश्वर, गुटकेश्वर, पीपलेश्वर मंशापूर्ण महादेव की निकलेगी सवारी।

Abhishek Raghuvanshi28 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • 19 साल बाद आए 58 दिनी श्रावण मास का आठवां और अंतिम सोमवार आज, विजयेश्वेर, नीलकंठेश्वर, गुटकेश्वर, पीपलेश्वर मंशापूर्ण महादेव की निकलेगी सवारी।
  • श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में सुबह से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़।
    मंदिरों से निकलेगी महादेव की सवारी, आस्था और उल्लास के साथ शामिल होंगे हजारों श्रद्धालु।
    बाणेश्वर कुंड, नंदानगर, प्रजापति नगर, धार रोड, किला मैदान और कालानी नगर से निकलेगी सवारियां।

19 साल बाद आए 58 दिनी श्रावण मास के आठवें और अंतिम सोमवार को मां अहिल्या की नगरी इंदौर शिव आराधना में डूबेगी। सुबह से लेकर शाम तक शहरभर से हर-हर महादेव का जयघोष करती छह यात्राएं निकलेगी। इसमें हजारों श्रद्धालु आस्था और उल्लास से शामिल होंगे। यात्रा में कई नवाचार भी नजर आएंगे। श्रावण मास का समापन 30 अगस्त को होगा।
हिंदू संस्कृति रक्षा मंच की जलाभिषेक यात्रा सुबह 10 बजे बाणेश्वरी कुंड बाणगंगा से निकलेगी। आयोजक अमरदीप सिंह मौर्य ने बताया कि यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई गुटकेश्वर महादेव मंदिर किला मैदान पहुंचेगी। मातृशक्तियां बाणेश्वर कुंड का जल लेकर आराध्य का अभिषेक करेंगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा

नंदानगर : विजयेश्वर महादेव की सवारी
नंदानगर स्थित विजयेश्वर महादेव मंदिर से सुबह 11 बजे भगवान विजयेश्वर महादेव की सवारी निकाली जाएगी। अध्यक्ष हेमंत शिंदे व सचिव हरीश ओवे ने बताया कि सवारी रोड नंबर आठ स्थित मंदिर परिसर से प्रांरभ होकर अनूप टाकीज, पाटनीपुरा चौराहा से नंदानगर मेन रोड होते हुए तीन पुलिया से नंदानगर में प्रवेश कर पुन: मंदिर परिसर पर समाप्त होगी।

प्रजापति नगर : भगवान नीलकंठेश्वर महादेव की सवारी
भगवान नीलकंठेश्वर महादेव की पालकी यात्रा सुबह 11 बजे प्रजापति नगर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से निकाली जाएगी। यात्रा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर संचालन समिति और प्रजापति नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में निकलेगी। क्रांति वाजपेयी ने बताया कि आयोजन की तैयारी बड़े स्तर पर की गई है।

धार रोड़ : मंशापूर्ण महादेव की शाही सवारी
धरावरा धाम भक्त मंडल न्यास के तत्वावधान में धार रोड़ धरावरा धाम से मंशापूर्ण महादेव की शाही सवारी दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी। आयोजन समिति के मुकेश ब्रजवासी ने बताया कि महंत शुकदेव दास महाराज के सान्निध्य में निकलने वाली सवारी में देवी-देवताओं की वेशभूषा में शामिल कलाकार आकर्षण का केंद्र होंगे।

किला मैदान : गुटकेश्वर महादेव की सवारी
गुटकेश्वर महादेव की सवारी किला मैदान से दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी। यात्रा गुटकेश्वर धाम सदगुरु परिवार न्यास द्वारा निकाली जाएगी। इसमें शामिल लोगों को नशा न करने के लिए संकल्पित किया जाएगा। प्रमुख धीरज शुक्ला और चंद्रप्रकाश दुबे ने बताया कि सवारी होलकरकालीन स्वरूप में निकाली जाएगी। इसमें पुलिस बैंड भी शामिल होगा।

कालानी नगर : पीपलेश्वर महादेव की पालकी
कालानी नगर विकास समिति एवं रहवासी संघ द्वारा द्वारा पीपलेश्वर महादेव की सवारी पीपलेश्वर महादेव मंदिर कालानी नगर से दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी। मानसिंह कुशवार और रेखराज दीक्षित ने बताया कि यात्रा क्षेत्र का भ्रमण करेगी। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑