देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

शादी कर परिवार के साथ घर लौट रहे दूल्हे की चाकू मारकर हत्या

पब से पार्टी कर लौट रहे थे आरोपित, पकड़े गए पांच आरोपितों में एक युवती भी शामिल, ओवरटेक करने की बात पर आरोपितों ने किया था विवाद। शहर के कनाड़िया बायपास पर कार सवार युवकों ने दो भाइयों पर प्राणघातक हमला कर दिया।

Abhishek Raghuvanshi15 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पब से पार्टी कर लौट रहे थे आरोपित, पकड़े गए पांच आरोपितों में एक युवती भी शामिल, ओवरटेक करने की बात पर आरोपितों ने किया था विवाद।

शहर के कनाड़िया बायपास पर कार सवार युवकों ने दो भाइयों पर प्राणघातक हमला कर दिया। दीपक की मौत हो गई।
विजय नगर स्थित पब से शराब पार्टी कर लौट रहे थे आरोपित, कनाड़िया बायपास पर हुआ विवाद।तेज स्पीड में कार चले रहे आरोपितों ने दूल्हे की कार को मार दी थी टक्कर, दूल्हे ने दी थी समझाइश।इस पर आरोपितों ने दूल्हे की कार के आगे-पीछे दो कार लगाकर परिवार पर चाकू से हमला कर दिया।

भोपाल से कोर्ट मैरिज कर परिवार के साथ घर लौट रहे दूल्हे की कार को पहले बदमाशों ने पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद विवाद करते हुए चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में दूल्हे का भाई भी घायल हुआ है। मामले में कनाड़िया थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित सद्दाम खान, रेहान, कुलदीप तोमर, शोएब सहित एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित विजय नगर स्थित पब से पार्टी कर लौट रहे थे। घटना स्थल से थाने की दूरी 500 मीटर है।

शांतिनगर महू निवासी दीपक सोंधिया, भाई राजकुमार, भाभी आरती, पत्नी पूजा, माता- पिता और भाई की दो बेटियों के साथ भोपाल से महू जा रहे थे। इंदौर के कनाड़िया बायपास पर उनकी कार को पीछे से आरोपितों ने कार से टक्कर मारी। इस पर दीपक ने उन्हें आराम से वाहन चलाने के लिए कहा। इस पर आरोपितों ने दीपक की गाड़ी के आगे-पीछे दो कार लगा दी और चाकू से हमला कर दिया।

दूल्हे की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपित पुलिस गिरफ्त में।

सभी आरोपित नशे में थे, उनके साथ दो लड़कियां भी थीं
दीपक की भाभी आरती ने बताया कि दो गाड़ियों से आरोपित आए थे। छोटी गाड़ी में पांच और बड़ी गाड़ी में करीब सात लोग थे, इनमें दो लड़कियां भी शामिल थी। सभी लोग नशे में थे। मैं कार के अंदर बैठी हुई थी। पति को चाकू मारा तो मैं नीचे उतरकर उन्हें बचाने के लिए गई। इस दौरान आरोपित का मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद पति को छोड़कर वह देवर को मारने लगे और मारकर वहां से भाग गए। घायल राजकुमार ने बताया कि हम भोपाल से आ रहे थे। हमारी गाड़ी के आगे-पीछे कार लगाई और उतरते से ही चाकू मार दिया। ये सभी लोग नशे में थे। हम भोपाल से दीपक और पूजा की कोर्ट मैरिज करवाकर लौट रहे थे।

आरोपित तो जेल से छूट जाएंगे, लेकिन मेरा बेटा अब नहीं आएगा
एमवाय अस्पताल में अपने बेटे के शव लेने आए पिता लक्ष्मीनारायण कोने में जाकर बैठ गए। वे अपने बेटे को याद कर रो रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपितों की गाड़ी स्पीड में थी। उन्होंने पीछे से गाड़ी ठोक दी। इस पर बेटे दीपक ने बोला कि गाड़ी धीरे चलाओ। इस बात पर उन्होंने चाकू से तीन-चार वार किए, जिससे दीपक की मौत हो गई। आरोपित तो जेल जाकर वापस आ जाएंगे, लेकिन अब मेरा बेटा वापस नहीं आएगा। आरोपितों को फांसी की सजा देना चाहिए या इन्हें हमारे सुपुर्द कर दो।

पब से पार्टी कर लौट रहे थे आरोपित
पुलिस के मुताबिक, मामूली विवाद में आरोपितों ने दीपक और राजकुमार के ऊपर हमला कर दिया और पेट व सीने पर कई वार किए व मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए थे। घायलों को राहगीरों ने मदद कर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। आरोपितों को हर्ना बल्ली अंबामूलिया रोड से गिरफ्तार किया। आरोपित रात 12 बजे पार्टी कर वापस अपने घर चौहान नगर आ रहे थे, तभी बायपास पर विवाद हुआ। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपितों के पास से चाकू, कार, मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

मुख्य आरोपित सद्दाम पर कई केस दर्ज
मुख्य आरोपित सद्दाम के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास के केस दर्ज हो चुके हैं। वहीं तिलक नगर थाने की सूची में इसे गुंडा घोषित किया गया है। एमवाय अस्पताल पार्किंग में भी सद्दाम अपना रौब दिखाता है। यहां वह गोली भी चला चुका है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑