विदेशी नागरिक भी पहुंचे मधु वर्मा का प्रचार देखने
राऊ विधानसभा में महापौर के साथ जनसंपर्क को निकले मधु वर्मा असामाजिक तत्वों को दिखाऊंगा बाहर का रास्ता, वार्ड 81 में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत इंदौर, 14 नवंबर।
- राऊ विधानसभा में महापौर के साथ जनसंपर्क को निकले मधु वर्मा
- असामाजिक तत्वों को दिखाऊंगा बाहर का रास्ता, वार्ड 81 में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत
इंदौर, 14 नवंबर। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राऊ प्रत्याशी मधु वर्मा ने मंगलवार को वार्ड 81 में सघन जनसंपर्क किया और इस दौरान उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव व एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा भी साथ थे। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय रहवासियों ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ राऊ भाजपा प्रत्याशी मधु भैया का जोरदार स्वागत किया।
पिछले 10 सालों में विकास में पिछड़े राऊ विधानसभा क्षेत्र में इस बार विकास की बारी है और मधु वर्मा को जीताने की बारी है। राऊ विधानसभा के वार्ड क्र. 81 में भाजपा के उम्मीदवार मधु वर्मा ने मंगलवार को बस्तियों व कालोनीयों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनका स्थानीय रहवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रहवासियों ने भी अपनी समस्याएं बताई, जिन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन भाजपा प्रत्याशी ने दिया।
विदेशी नागरिक भी पहुंचे प्रचार देखने
मंगलवार को राऊ प्रत्याशी मधु वर्मा के जनसंपर्क के दौरान विदेशी नागरीक भी साथ दिखाई दिए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहें। सत्यदेव नगर में प्रचार के दौरान तंजानिया, जापान व ऑस्ट्रेलिया से आए दल ने भी जनसम्पर्क का अवलोकन किया। मंगलवार को जनसंपर्क की शुरुआत सत्यदेव नगर स्थिति गुजराती बस्ती में नवदुर्गा मंदिर में माता को चुनरी ओढ़ाकर की। उसके बाद डाक तार, सत्यदेव नगर, सूर्यदेव नगर, सिद्धिपुरम, ग्रेटर वैशाली, गोपुर एक्सटेंशन, परस्पर नगर, सहजीवन नगर, गोपुर, प्रिकांको कालोनी, मिश्र नगर में जन सम्पर्क किया। राऊ प्रत्याशी जहां भी जनसंपर्क के लिए पहुंचे वहां पर उनका जोरदार स्वागत तो हुई ही उनसे मिलने और अपनी बात कहने के लिए लोगों में अलग ही उत्साह और उमंग दिखाई दिया। हर क्षेत्र में मधु वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों का हुजूम भी दिखाई दिया। जगह-जगह स्वागत मंचों के माध्यम से उनका स्वागत हुआ आतिशबाजी के साथ फूल मालाओं व पुष्प वर्षा कर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।
असामाजिक तत्वों को दिखाऊंगा बाहर का रास्ता
वार्ड क्रमांक 81 की कालोनियों में जैसे ही मधु वर्मा जनसंपर्क के दौरान पहुंचे तो वहां के रहवासियों ने उनको अपनी समस्या से रूबरू कराया। उन्होंने सभी रहवासियों को आश्वस्त किया कि इस बार आपका साथ मिला तो निश्चित ही मेरी जीत पक्की हैं और मेरी जीत के साथ आप सभी की समस्या भी पक्की हल होगी। वहीं उन्होंने रहवासियों को कहा कि क्षेत्र में गुंड़ागर्दी पर लगाम लगाऊंगा साथ ही असामाजिक तत्व को यहां से बाहर का रास्ता भी दिखाऊंगा। आम नागरिक सुकून, शांति से रहे इसका सदैव में ध्यान रखूंगा। क्षेत्र में कोई भी असामाजिक गतिविधियां होती हैं तो आप तुरंत मुझे फोन लगाकर सूचना दें ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
महापौर ने भी मधु भैया के लिए प्रचार किया
मंगलवार को डाक तार कालोनी में जनसम्पर्क के दौरान मधु वर्मा के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा, श्रीमती सोनिका जायसवाल, युवराज दुबे, अरुण बर्वे, धर्मेश पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने प्रचार के दौरान भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले









