उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इंदौर आए। वे एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से सीधे उज्जैन पहुंचे। महाकाल का अभिषेक किया। भर्तृहरि की गुफा के भी दर्शन किए। इसके बाद दोपहर में इंदौर लौट आए। यहां राजबाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर नमन कर माल्यार्पण किया। फिर वे नाथ मंदिर पहुंचे और ध्वज स्तंभ का अनावरण किया। मंदिर परिसर में 40 फीट का ध्वज स्तंभ बनाया गया है। इसमें नाथ सम्प्रदाय के चिन्ह अंकित हैं। माधवनाथ महाराज के दर्शन भी किए।
