मुझसे शादी करेगी या नहीं- सिरफिरे आशिक ने एमबीए छात्रा से पूछा और दनादन चाकू मारे
सिरफिरे आशिक ने एमबीए छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित युवक छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। छात्रा ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया।
सिरफिरे आशिक ने एमबीए छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित युवक छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। छात्रा ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। गुस्से में आरोपित ने छात्रा पर चाकू से तीन बार वार किए और स्वयं भी रेलवे ट्रैक पर मरने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एडिशनल डीसीप जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक घटना रविवार दोपहर बैराठी कोलानी की है। युवती ने पुलिस को बताया वह छोटी बहन के साथ स्कूटर से आई थी। गुरुद्वारा के समीप एक बदमाश आया और चाकू से हमला कर भाग गया।
दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। एसीपी दीशेष अग्रवाल और टीआइ नीरज मेढ़ा ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो पता चला हमलावर छात्रा से बात कर रहा था।
पुलिस ने दोबारा घटनाक्रम पूछा तो बताया हमला द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाले अमित भदौरिया ने किया है। एसीपी ने उसके फोन की अंतिम लोकेशन निकाली तो रेलवे ट्रैक पर मिली।
टीम पहुंची तो वह पटरी पर बैठ रेल आने का इंतजार कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने जैसे ही उसको पकड़ा अमित ने हमला करना स्वीकार लिया। उसने कहा कि छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह शादी करना चाहता था। छात्रा को इस बारे में बात करने ही बुलाया था।
हत्या के इरादे से चाकू लेकर पहुंचा था आरोपित
जांच में शामिल अफसरों के मुताबिक आरोपित अमित छात्रा के मामा की कपड़े की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता है। करीब एक वर्ष से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। करीब तीन महीने पूर्व छात्रा ने अमित से बातचीत बंद कर दी। अमित को पता चला छात्रा किसी और से बात करती है और उसका फोन ब्लाक कर दिया है।
उसने आखिरी बार पूछने के लिए छात्रा को गुरुद्वारा के पास बुलाया। उसने पूछा कि मुझसे शादी करोगी या नहीं। जैसे ही छात्रा ने इन्कार किया पीठ पर चाकू से तीन वार कर दिए। उसने मां को मैसज कर माफी मांगी और कहा कि मैंने लड़की के चक्कर में आप लोगों से झगड़ा किया है। अब मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर चला गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 20 घंटे पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 21 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 13 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले