देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

चार साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, मोबाइल पर वीडियो देखकर सोया था

कदवाली गांव में चार वर्षीय बच्चे की सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह बिस्तर पर उसका शव मिला। स्वजन के अनुसार, सोने से पहले बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था।

Abhishek Raghuvanshi10 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कदवाली गांव में चार वर्षीय बच्चे की सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह बिस्तर पर उसका शव मिला। स्वजन के अनुसार, सोने से पहले बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।

बड़े नाना के साथ सोया था बालक
कदवाली गांव में दूध व्यवसायी दिनेश चौधरी के घर देवास के बरोठा में रहने वाली उनकी बेटी नीतू चार वर्षीय बेटे श्रेयांश के साथ रुकी हुई है। स्वजन के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे श्रेयांश बड़े नाना शोभाराम के साथ सोया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वे उठे तो श्रेयांश को चादर ओढ़ाई और चले गए।

सुबह शरीर में कोई हलचल नहीं थी
करीब सात बजे घर के अन्य बच्चे श्रेयांश को उठाने आए तो उन्होंने देखा कि उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। श्रेयांश को एमवाय अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सक ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मांगलिया पुलिस चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह तोमर का कहना है कि पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट का इंतजार है।

स्वजन बोले- बिल्कुल स्वस्थ था
श्रेयांश के नाना दिनेश चौधरी का कहना है कि श्रेयांश शनिवार को पूरे दिन खेलता रहा। अच्छे से उसकी दिनचर्या रही। बीमारी के नाम पर उसे खांसी-बुखार भी नहीं था। घर में कोई कुछ नहीं समझ पा रहा है। बच्चे की मौत पर घर में कोहराम मच गया।

मोबाइल पर वीडियो देखकर सोया था
नाना दिनेश के अनुसार श्रेयांश अक्सर मोबाइल में यूट्यूब पर वीडियो देखा करता था। शनिवार रात को भी सोने से पहले वह वीडियो देखता रहा और उसके बाद सोया था। बता दें कि श्रेयांश की मां नीतू पीएससी की तैयारी कर रही हैं। पिता सुमित चौधरी किसान हैं।

गहराया शक, पुलिस जांच में जुटी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार के बीच पुलिस ने बच्चे की मौत की जांच भी शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षण में चिकित्सक को श्रेयांश की नाक के पास निशान दिखे। इसके आधार पर शक गहराने लगा। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चिकित्सक पहले शार्ट पीएम रिपोर्ट बना रहे थे, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम कराना तय किया गया। सोमवार शाम तक पूरी रिपोर्ट बनेगी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, यह जानकारी भी सामने आई है कि नीतू दो साल से मायके में रह रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं नीतू से पति का विवाद तो नहीं चल रहा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 20 घंटे पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 20 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 4 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 13 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले
↑