महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई।
चन्द्रयान 3 की सफलता पर इसरो व मान. प्रधानमंत्री जी के प्रति बधाई देते हुए, धन्यवाद किया ज्ञापित इंदौर में बनेगी चन्द्रयान 3 की रेल्वे स्टेशन के पास बनेगी प्रतिकृति मेयर आईडिया चैलेंज- शहर में विकास की दृष्टि से नागरिको से लेगे आईडिया, चयनित को मिलेगा पुरस्कार सितम्बर 2016 तक के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होगे विनियमित हिन्दी दिवस पर शहर किसी एक गली में हिन्दी में लगाएगे पटिटका डॉक्टरो को नही बनाना होगा टेªड लायसेंस गणेशोत्सव की झांकी निर्माण हेतु मिलो को 1 लाख से बढाया 2 लाख की अनुदान राशि 58 करोड से अधिक के विकास कार्यो व अन्य कार्यो की स्वीकृति सौर उर्जा को बढाने के लिये भवन अनुज्ञा व संपतिकर में छूट हेतु बनाएगे बॉयलॉज प्रधानमंत्री आवास योजना के 834 ईडब्ल्युएस व एलआईजी के हितग्राहियो को आवासीय इकाईयों का आवंटन सैफी नगर में उद्यान का नामकरण कर डॉ. सैयदना साहब करने की स्वीकृति, सत्य साईं चौराहे पर संत शिरोमणि श्री सेवालाल जी महाराज की प्रतिमा एवं मालवीय पेट्रोल पंप के पास महान योद्धा वीर हरि सिंह नलवा की होगी प्रतिमा स्थापित इंदौर दिनांक 13 सितंबर 2023।
चन्द्रयान 3 की सफलता पर इसरो व मान. प्रधानमंत्री जी के प्रति बधाई देते हुए, धन्यवाद किया ज्ञापित
इंदौर में बनेगी चन्द्रयान 3 की रेल्वे स्टेशन के पास बनेगी प्रतिकृति
मेयर आईडिया चैलेंज- शहर में विकास की दृष्टि से नागरिको से लेगे आईडिया, चयनित को मिलेगा पुरस्कार
सितम्बर 2016 तक के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होगे विनियमित
हिन्दी दिवस पर शहर किसी एक गली में हिन्दी में लगाएगे पटिटका
डॉक्टरो को नही बनाना होगा टेªड लायसेंस
गणेशोत्सव की झांकी निर्माण हेतु मिलो को 1 लाख से बढाया 2 लाख की अनुदान राशि
58 करोड से अधिक के विकास कार्यो व अन्य कार्यो की स्वीकृति
सौर उर्जा को बढाने के लिये भवन अनुज्ञा व संपतिकर में छूट हेतु बनाएगे बॉयलॉज
प्रधानमंत्री आवास योजना के 834 ईडब्ल्युएस व एलआईजी के हितग्राहियो को आवासीय इकाईयों का आवंटन
सैफी नगर में उद्यान का नामकरण कर डॉ. सैयदना साहब करने की स्वीकृति,
सत्य साईं चौराहे पर संत शिरोमणि श्री सेवालाल जी महाराज की प्रतिमा एवं मालवीय पेट्रोल पंप के पास महान योद्धा वीर हरि सिंह नलवा की होगी प्रतिमा स्थापित
इंदौर दिनांक 13 सितंबर 2023। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र राठौर, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री अभिषेक शर्मा, श्री नंदकिशोर पहाडिया, श्री राजेश उदावत, श्री निरंजनसिंह चौहान, श्री राकेश जैन, श्री जीतु यादव, श्री मनीष शर्मा मामा, श्रीमती प्रिया डांगी, समस्त अपर आयुक्त, समस्त विभाग प्रमुख व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा ईसरो द्वारा लान्च किये गये चन्द्रयान-3 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों तथा मान. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति धन्यवाद एवं बधाई प्रस्ताव ज्ञापित करते हुए, इंदौर के रेल्वे स्टेशन 5 व 6 के पास चन्द्रयान-3 की प्रतिकृति बनाने के संबंध में बैठक में स्वीकृति दी गई, साथ ही मेयर इन कौंसिल की बैठक में मेयर आईडिया चैलेंज नवाचार अंतर्गत शहर में विकास की दृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों जैसे- पर्यावरण, डिजिटल जेशन, उत्तरोत्तर स्वास्थ्य, राजस्व वृद्धि, सस्टेनेबल, स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जनता के माध्यम से नवीन विचारों को प्राप्त किया जावेगा। इस हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ मेयर – आईडिया चैलेंज के माध्यम से उल्लेखित घटकों में प्राप्त होने वाले विचारों में से चयनित प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय प्रतिभागियों को क्रमशः 10,000, 5,000 एवं 2500 रुपये राशि से पुरूस्कृत किये जाने की भी बैठक में सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। इसके साथ ही मेयर इन कौंसिल की बैठक में श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत अंनद चतुर्दशी पर शहर की मिलो द्वारा झांकी निर्माण हेतु विगत वर्ष 1-1 लाख के अनुदान को बढाकर 2-2 लाख का अनुदान प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। साथ ही दिनांक 17 मई 2007 से 01 सितम्बर 2016 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो/ सफाई मित्रो को विनियिमतिकरण योजना का लाभ दिये जाने के संबंध में प्रस्ताव शासन की ओर भेजन की भी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही मान. मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर इंदौर शहर को सौर उर्जा की उपयोगिता के लिये नागरिकेा को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से शहर में सौर उर्जा हेतु रूफटॉप सौलर पैनल लगाने वालो को भवन अनुज्ञा व संपतिकर में छूट संबंधित बॉयलॉज बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजने के संबंध में भी सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई, इसके साथ ही शहर के डॉक्टरो के निजी क्लीनिको को लायसेंस शुल्क से मुक्त रखने के संबंध में भी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।
मेयर इन कौंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) अन्तर्गत अनुशंसित कार्यो की विभिन्न 15 कार्यो के क्रियान्वयन हेतु राशि रुपये 2741.10 लाख की अल्प निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति, झोन क्रमांक 06 वार्ड 24 सुभाष नगर में झोनल कार्यालय के पीछे राय धर्मशाला के सामने निगम के पुराने शेड के स्थान पर सार्वजनिक इन्डोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण करने राशि रुपये 2,32,84,294/-, झोन क्रमांक 07 के पीछे एल.आय.सी. भूमि के पास प्लाट क्रमांक-सी की कम्युनिटी हॉल के लिये रिक्त भूमि पर (पार्क के आरक्षित भूमि को छोडकर) स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्माण कार्य राशि रुपये 6,85,59,905, गांधी नगर मेनरोड़ के सडक का विकास कार्य करने हेतु राशि 7,65,04,629 की स्वीकृति की स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही बैठक में झोन क्रमांक 01 वार्ड क्रमांक 06 के अन्तर्गत रामचन्द्र नगर एक्सटेंशन स्थित उद्यान का नामकरण स्व श्री महेशचन्द्र शर्मा उद्यान करने की स्वीकृति, झोन क्रमांक 15 वार्ड क्रमांक 73 के अन्तर्गत सैफी नगर उद्यान का नामकरण डॉ. सैय्यदना साहब उद्यान करने की स्वीकृति, सुपर कॉरिडोर स्थित एम.आर. 05 चौराहे का नामकरण महाराजा दक्ष प्रजापति करने एवं सौैंदर्यीकरण करने की स्वीकृति, श्री सत्यसांई विद्या विहार चौराहा पर संत शिरोमणी श्री सेवालाल जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने, मालवीय पेट्रोल पम्प के पास, रेडिसन चौराहा पर महान योद्धा वीर हरिसिंह नलवा की प्रतिमा लगवाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पलाश परिसर-02 (ओमेक्स हिल्स के पीछे), सतपुडा परिसर (बडा बांगडदा बुधानिया), गुलमर्ग परिसर (कनाड़िया), नर्मदा परिसर (बडा बांगडदा), लाईट हाउस प्रोजक्ट (एल.एच.पी.) अन्तर्गत गुलमर्ग परिसर (कनाड़िया), शिवालिक परिसर (दुधिया देवगुरोड़िया), पलाश परिसर-01 (राऊ सिलीकॉन सिटी के पास), नीलगिरी परिसर (सनावदिया), पलाश परिसर-03 (ओमेक्स हिल्स के पास), अरावली परिसर (भूरी टेकरी) के प्रथम आओ प्रथम पाओ पद्धति से बहुमंजिला आवासीय इकाईयों के आवंटन कर एलआईजी एवं ईडब्ल्युएस सहित 834 से अधिक हितग्राहियो की सूची अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रस्तावो की मंजूरी दी गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले