देश की बात, आपके शहर से
Indore21°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

भू-माफिया चंपू अजमेरा, नीलेश, चिराग, जैन, हैप्पी को हाईकोर्ट ने 1 मई को व्यक्तिगत रुप से उपस्थित रहने के दिए आदेश

INDORE. भू-माफिया चंपू उर्फ रितेश अजमेरा, चिराग शाह, नीलेश अजमेरा, हैप्पी उर्फ जितेंद्र धवन, महावीर जैन, निकुल कपासी एक मई को हाजिर हो… यह आदेश हाईकोर्ट इंदौर बेंच ने बुधवार (19 अप्रैल) को सुनवाई के दौरान दिए ।

Abhishek Raghuvanshi19 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

INDORE. भू-माफिया चंपू उर्फ रितेश अजमेरा, चिराग शाह, नीलेश अजमेरा, हैप्पी उर्फ जितेंद्र धवन, महावीर जैन, निकुल कपासी एक मई को हाजिर हो… यह आदेश हाईकोर्ट इंदौर बेंच ने बुधवार (19 अप्रैल) को सुनवाई के दौरान दिए । हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि वह क्या कर रहे हैं और क्या वाकई इसके लिए गंभीर है। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने इसे लेकर तमाम दलील दी कि उन्हें पेश नहीं होना पड़े] लेकिन हाईकोर्ट ने सख्ती से साफ कर दिया इसके बिना मैं आपको नहीं सुनुंगा । आरोपियों के अधिवक्ताओं ने यहां तक कहा कि हम उन्हें वर्चुअल पेश होने के लिए कर देते हैं, लेकिन हाईकोर्ट ने साफ इंकार कर दिया। इसी दिन इन सभी की जमानत निरस्त करने के मामले में सभी सुनवाई होगी, यानी साफ है कि पीड़ितों के लिए यह भू-माफिया कुछ नहीं कर रहे हैं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें।

भू-माफिया नीलेश को लेकर भड़का हाईकोर्ट

शुरुआत नीलेश अजमेरा जो भूमाफिया चंपू अजमेरा का भाई है। उसे लेकर हुई, शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि वह भगोड़ा है, इनाम घोषित है, लेकिन कभी पकड़ा ही नहीं गया। इसलिए उसकी जमानत निरस्ती का आवेदन भी नहीं लग पा रहा है, क्योंकि भगोड़ा होने के कारण उसने कभी जमानत ही नहीं ली। जबकि कालिंद गोल्ड कंपनी उन्हीं ने बनाई, दो बैंक खातों में वह हस्ताक्षर कर्ता है। नीलेश पर 27 केस दर्ज है, उस पर पुलिस ने इनाम तक घोषित कर रखा है। इस पर उनके अधिवक्ता ने आपत्ति ली कि वह ब्रिटिश नागरिक है, पुलिस इंदौर के पते पर नोटिस भेजेगी तो वह कैसे आएगा, उसका कहीं नाम नहीं है। इस पर हाईकोर्ट ने ही उनसे पूछ लिया वह कहां पर है? इस पर नीलेश के अधिवक्ता ने कहा मैं इस बारे में नहीं जानता हूं, तब हाईकोर्ट ने फिर कहा कि आपको कोर्ट में आने से पहले जानकारी रखना चाहिए। फिर अधिवक्ता ने कहा कि मैं उन्हें वर्चुअल पेश करा देता हूं। इस पर हाईकोर्ट ने साफ मना कर दिया कि पहले उन्हें यहां पेश कराओ इसके बाद ही आपको सुना जाएगा।

चंपू और बाकी आरोपी कहां हैं? भारत में या कहीं और?
इसके बाद हाईकोर्ट ने चंपू व अन्य आरोपियों के बारे में जिनकी जमानत निरस्ती का आवेदन प्रशासन ने लगाया है, उस पर पूछा कि यह सभी कहां है भारत में या कहीं और। इस पर कहा गया कि भारत में हैं, लेकिन कई लोग सामने नहीं आ रहे हैं। इस पर हाईकोर्ट ने एक-एक कर सभी के नाम पूछे, इसमें चंपू के साथ चिराग शाह, महावीर जैन, निकुल कपासी, हैप्पी उर्फ जितेंद्र धवन इन सभी के नाम आए। चंपू की पत्नी योगिता का भी नाम सामने आया। हाईकोर्ट ने कहा कि जिनके खिलाफ जमानत निरस्ती आवेदन लगे हैं, जिन्हें पीड़ितों का सेटलमेंट करना है वह सभी एक मई को हाईकोर्ट में पेश हो। चंपू को लेकर उनके अधिवक्ताओं ने कहा कि उसका इस केस से लेना-देना नहीं है, वह कालिंदी में नहीं है। इस पर शासकीय अधिवक्ताओं ने कहा कि ट्रांजेक्शन से लेकर एफआईआर तक में उसका नाम है, वह कालिंदी में कहीं से भी अलग नहीं है।

हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि वह सैटलमेंट नहीं करना चाहते

कुछ पीड़ितों के अधिवक्ताओं ने कहा कि साल 2013 से यह लोग घोटाले कर रहे हैं, साल 2016 में इन पर पहली एफआईआर हुई थी लेकिन इसके बाद से सभी पीड़ित न्याय के लिए लड़ रहे हैं। हाईकोर्ट ने सभी की बात सुनकर कहा कि पहले सभी आरोपी कोर्ट में पेश हो, कोर्ट इस मामले मे आश्वस्त होना चाहती है कि जो सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी को सैटलमेंट के लिए कहा है जिस आधार पर जमानत दी गई है, क्या वाकई यह सैटलमेंट करना चाहते हैं या नहीं | इन सभी को में पेश होना होगा।

भूमाफियाओं के अधिवक्ताओं ने बचाव के लिए कई सार तर्क दे डाले, कहा कि नीलेश की ब्रिटिश नागरिकता है, चालान में उसका नाम नहीं है, उस पर कोई मामला नहीं बनता है। इस पर हाईकोर्ट ने एक ही सवाल किया- आप तो यह बताइए उन्हें कब हाईकोर्ट में पेश कर रहे हैं? इस पर अधिवक्ता ने कहा यह तो मुश्किल होगा। इस पर हाईकोर्ट ने कहा यह आपके लिए मुश्किल होगा ।

सबसे बड़ा सवाल वह ब्रिटिश नागरिक तो कॉलोनी कैसे काटी?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि नीलेश के पास यदि ब्रिटिश पासपोर्ट और नागरिकता है तो फिर आखिर उसने इंदौर में एक के बाद एक कई कॉलोनियां कैसे काट दी। कई जगह शिकायतों में, ट्रांजेक्शन में उसका नाम है, जबकि ब्रिटिश नागरिक या विदेशी व्यक्ति को तो कॉलोनी लाइसेंस, कॉलोनी डेवलपमेंट मंजूरी ही नहीं मिलती है।

पूरा अजमेरा परिवार ही उलझा हुआ है

भू-माफिया चंपू अजमेरा अपने परिवार में इकलौता घोटालेबाज नहीं हैं, उसकी पत्नी योगिता, भाई नीलेश अजमेरा, उसकी पत्नी सोनाली अजमेरा, इनके पिता पवन अजमेरा, सभी पर किसी ना किसी एफआईआर में नाम शामिल है। इस मामले में चंपू, पवन अजमेरा इन सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है, फिर जमानत पर बाहर आए, लेकिन नीलेश कभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया और वह आज तक फरार है, पुलिस उस पर ईनाम घोषित कर चुकी लेकिन कभी पकड़ नहीं सकी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 15 घंटे पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
मध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले
↑