भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मधु वर्मा जैसे कार्यकर्ता को जिताना हर कार्यकर्ता का कत्र्तव्य है- कैलाश विजयवर्गीय राऊ विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ ही हजारों की संख्या में उपस्थित हुए समर्थक इन्दौर 16 अक्टूबर।

मधु वर्मा जैसे कार्यकर्ता को जिताना हर कार्यकर्ता का कत्र्तव्य है- कैलाश विजयवर्गीय
राऊ विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ ही हजारों की संख्या में उपस्थित हुए समर्थक
इन्दौर 16 अक्टूबर।
मधु वर्मा सालों से राजनीति में सक्रिय है। उनके कार्यकाल में जितना विकास इन्दौर शहर में हुआ वह वाकई काबिले तारीफे हैं। विकास पुरूष के साथ ही मधु वर्मा में कार्यकर्ता का भाव है। ऐसे कार्यकर्ता को जब पार्टी उम्मीद्वार बनाती हो तो सभी कार्यकर्ता को एकजुट व तन, मन और धन से सहयोग कर उस कार्यकर्ता को जिताना प्रत्येक कार्यकर्ता का कत्र्तव्य होना चाहिए। उक्त बात मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय ने एबी रोड़ भोलाराम उस्ताद मार्ग पर भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर सभी जनमानस को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के अंदर छुपे दुश्मनों से बचाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। भारत की पहचान संस्कार और संस्कृति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आचरण में भी भारतीय संस्कृति व संस्कार की झलक दिखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ है। ऐसी पार्टी को सत्ता में क्या लाना चाहिए यह जनता को फैसला करना है। शहर की जनता देखे कि उन्हें राष्ट्र भक्त वाली पार्टी को सत्ता में काबिज करना है या आतंकवाद का साथ देने वाली पार्टी को। उन्होंने कहा कि विपरित विचार धारा वाली कांग्रेस पार्टी गठबंधन करके मोदी सरकार को हटाने में जुटी हुई है। वहीं राऊ विधानसभा प्रत्याशी मधु वर्मा ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को दोहराया साथ ही उन्हें राऊ विधानसभा के सभी मतदाताओं, कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारियों से विजयश्री दिलाने के लिए एकजुट होने की बात कही। उन्हें राऊ विधानसभा के पूर्व विधायक जीतू जिराती द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा भी की।
न रीजन है, न विजन है और न ही कोई सीजन है-
जीतू जिराती ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया का दिल जीतना चाहती है। मधु वर्मा ने इन्दौर शहर के विकास की जो नीव रखी हैं उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा राऊ में मधु वर्मा की ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। क्यों कि कांग्रेस की जीत का न तो रीजन है, न विजन है और न ही कोई सीजन है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि राऊ की नैय्या मधु भैय्या ही पार लगाएंगे एवं गंगा पार ले जाने की जिम्मेदारी आम जनता की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। आम जनता को केवल नकली अभिनेता को पहचानना है और असली (मधु भैय्या) को जीताना है। क्योंकि कोई भी पिक्चर दो बार चल सकती हैं लेकिन तीसरी बार नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि जो पार्टी भगवान राम के असतित्व को काल्पनिक बताए उस पार्टी का डूबना लगभगन तय है।
भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन का श्रीगणेश मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ की। उद्घाटन के अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, कृष्णमुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जीतू जिराती, जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, बलराम वर्मा, घनश्याम नारौलिया, नरेंद्र सलूजा, प्रेमसिंह पटेल, श्रवण चावड़ा, सुनिल हार्डिया, पुरूषोत्तम जायसवाल, नवनीत हार्डिया, जयदीप वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्याकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद अभिषेक शर्मा (बबलू) ने किया एवं अंत में आभार महेंद्र ठाकुर ने माना।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले