ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है वहीं मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद हुई है जिससे वह ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे
मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाभम रेजिडेंसी आरटीओ रोड मुसाखेड़ी के पास ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए आने वाले हैं मूखबीर द्वारा बताए गए कार नंबर के आधार पर उक्त कर को घेरा बंदी कर पकड़ा जिसमें चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई है पकड़े गए आरोपियों में नीरज दीपक कृष्णपाल और केशव है इनके पास से जो ब्राउन शुगर पकड़ी गई है उसकी कीमत ₹7 लाख रुपये बताई जा रही पकड़ा गए चारों आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है कि यह ब्राउन शुगर कहां से लाए थे और किसे देने जा रहे थे
