देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

बीच सड़क पर जन्मदिन मना रहे थे मेडिकल के छात्र, निगमकर्मियों ने रोका तो की मारपीट

सरवटे बस स्टैंड पर देर रात दोनों पक्ष हुए आमने-सामने, पुलिस ने तीन छात्रों पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया।

Abhishek Raghuvanshi25 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सरवटे बस स्टैंड पर देर रात दोनों पक्ष हुए आमने-सामने, पुलिस ने तीन छात्रों पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया।
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टैंड पर रविवार रात दो बजे एमजीएम मेडिकल कालेज के छात्रों और नगर निगम के सफाईकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, सरवटे बस स्टैंड पर बीच सड़क पर मेडिकल कालेज के छात्र जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान वे एक-दूसरे पर केक फेंककर सड़क गंदी कर रहे थे। इस पर वहां मौजूद निगम के सफाईकर्मियों ने रोका तो विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीच सड़क पर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे केक
डीसीपी मनीष अग्रवाल के मुताबिक, मेडिकल कालेज के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र रात को सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल गुरुकृपा पर खाना खाने गए थे। वहां जन्मदिन मनाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें होटल संचालक ने मना कर दिया। इसके बाद वे सरवटे बस स्टैंड पर बीच सड़क पर पहुंचे और यहां एक-दूसरे पर केक फेंककर गंदगी करने लगे। इस पर वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने उन्हें रोका। छात्रों ने पहले विवाद किया। इसके थोड़ी ही देर बाद छात्रों ने अपने अन्य साथियों को वहां बुला गया और कर्मचारियों की पिटाई कर दी

तीन छात्रों पर केस दर्ज, पुलिस ने लिया हिरासत में
घायल निगकर्मियों का मेडिकल करवाकर तीन छात्रों पर मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। मामले की एक रिपोर्ट बनाकर एमजीएम मेडिकल कालेज के डीन डा. संजय दीक्षित को भी सौंपी जाएगी। मामले में सफाईकर्मियों ने अजाक थाने पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन भी सौंपा। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान बस स्टैंड हाउसकीपिंग इंचार्ज शुभकरण अठोलिया को सिर में टांके आए हैं।

एक-दूसरे पर पत्थर भी बरसाए
विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर भी बरसाए। पत्थर वहां सो रहे यात्रियों को भी लगे। रात में थाने पर भी जमकर हंगामा चलता रहा। मेडिकल छात्र भी सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑