बिल्डर ने बच्ची को छेड़ा, मां से रेप किया:8 दिन से फरार आरोपी बिल्डर थाने आकर चला गया, पुलिस को नहीं लगी भनक
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने पिछले सप्ताह बिल्डर पर रेप और तांत्रिक क्रिया कर मां से रेप और बच्ची से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने पिछले सप्ताह बिल्डर पर रेप और तांत्रिक क्रिया कर मां से रेप और बच्ची से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस एक ओर आरोपी बिल्डर की तलाश कर रही है, दूसरी ओर वह थाने पर आकर कुछ पुलिसकर्मियों से मिलकर चला गया। इसकी भनक अफसरों को बाद में लगी। हालांकि अब वे जांच के साथ आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं। इधर, सूत्रों का दावा है कि आरोपी मांगलिया के अपने फार्म हाउस में फरारी काट रहा है। यह जानकारी उन पुलिसकर्मियों को है जिनसे मिलने बिल्डर थाने पर पहुंचा।
विजय नगर टीआई रवीन्द्र गुर्जर ने बिल्डर नवल किशोर गर्ग निवासी शहनाई रेसीडेंसी के खिलाफ 8 दिन पहले 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और उसकी मां से रेप के मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। लेकिन इस मामले में नवल किशोर गर्ग की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस 8 दिन बाद भी खाली हाथ है।
महिला के परिवार को मिल रही धमकी
इधर पीड़ित महिला ओर उसके परिवार ने पुलिस को बताया कि बिल्डर नवल किशोर गर्ग के लोग केस में समझौता करने को लेकर महिला और उसके परिवार पर लगातार दबाव बना रहा है। पीड़िता का आरोप है कि विजयनगर नगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की इसके चलते मुझे जनसुनवाई में जाना पड़ा। जहां उसने अफसरो को वीडियो बताकर गर्ग ही हरकतें बताई। इसके बाद गर्ग को लेकर दो थानो की पुलिस केस दर्ज करने के मामले में उलझती रही।
महिला एसआई को मिल चुका है नोटिस
विजयनगर में केस दर्ज करने के बाद कोर्ट ने इस मामले में एसआई सीमा धाकड़ को एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जिसमें पीड़िता और उसके बच्ची के 24 घंटे में बयान नहीं होने का कारण पूछा। जानकारी के मुताबिक विजयनगर पुलिस ने 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद दोनों पीड़िताओं के बयान 164 के तह्त कोर्ट में करवाए थे। इस मामले में एक सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों ने भी नवल गर्ग के मामले में पुलिस कार्रवाई और नवल की मदद करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
मांगलिया के फार्म हाउस पर फरारी काटने की सूचना
पुलिस का दावा है कि जांच के डर से बिल्डर गर्ग शहनाई रेसीडेंसी स्थित फ्लैट और ऑफिस से नदारद है। पुलिस को मुखबिरों से यह भी जानकारी मिली है कि गर्ग मांगलिया स्थित अपने फार्म हाउस पर मौजूद है। पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह अग्रिम जमानत की कोशिशें भी कर रहा है।
कमोडिटी के काम के साथ बिल्ड़र की मौत में आया था नाम
नवल किशोर गर्ग का कमोडिटी मार्केट के काम में भी नाम सामने आ चुका है। बिल्डर हेमंत की मौत में नवल किशोर का नाम सुसाइड नोट में मिला था। लेकिन परिवार से बातचीत होने के बाद पुलिस ने उक्त मामले में केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद नवल ने कई बिल्डरों के साथ मिलकर कॉलोनियों का काम भी किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले