देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत:दलित समाज ने थाने का किया घेराव, केस दर्ज करने की मांग

इंदौर के बाणगंगा में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। शाम को सूचना के बाद यहां दलित समाज के लोग पहुंचे।

Abhishek Raghuvanshi19 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के बाणगंगा में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। शाम को सूचना के बाद यहां दलित समाज के लोग पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज करने की मांग की। मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर दलित समाज के लोग रवाना हुए।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री हुड्डा इंडस्ट्रीज लिमिटेड में काम करने के दौरान 22 वर्षीय नीरज पुत्र बलराम धाकड़ की मशीन में की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक काम के दौरान उसका सर मशीन में आ गया। नीरज को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत की पुष्टि होने पर परिवार के लोग सीधे असपताल पहुंचे।

सोमवार रात दलित समाज के लोगों ने थाना घेरा
परिवार ने शाम को शव लेने से इंकार कर दिया। रात में नीरज की मौत की सूचना के बाद लगभग 9 बजे बलाई समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। उनकी ओर से दलित समाज के राष्ट्रीय नेता मनोज परमार ने फैक्ट्री संचालक तारीक अंसारी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने कहा कि मामला हत्या का नहीं है। इस पर परमार ने कहा कि जिस मशीन पर काम के लिये नीरज को बैठाया गया। उस पर चार माह की ट्रेनिंग की जरूरत है। यहां बिना ट्रेनिंग के नीरज से काम करवाया गया। इतना ही नहीं कंपनी में पीएफ या अन्य दुर्घटना बीमा राशि की व्यवस्था भी नहीं की गई। पुलिस ने जांच कर केस दर्ज करने की बात की। देर रात करीब 12 बजे मनोज परमार बिना केस दर्ज कराए थाने से वापस आ गए।

माता-पिता का इकलौता बेटा
नीरज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। परिवार मूल रूप से गुना का रहने वाला है। दलित समाज के नेता परमार ने बताया कि पहले पोस्टमार्टम के बाद हमने शव को लेने से इंकार कर दिया था। लेकिन रात में पुलिस के केस दर्ज नहीं करने के बाद आर्थिक व्यवस्था कर नीरज के शव को परिवार के साथ गुना भेजा। मनोज परमार के मुताबिक वह बुधवार को इस मामले में कमिश्नर आफिस पर प्रदर्शन भी करेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑