इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम भागीरथपुरा में एक धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा है बीजेपी नेता को पकड़ने के लिए पहुंची लेकिन इसी दौरान बीजेपी नेता ने अपने घर में मौजूद कुत्तों के द्वारा क्राइम ब्रांच के अधिकारियों पर हमला करवा दिया फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी बीजेपी नेता की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में इंदौर क्राइम ब्रांच के एसआई मनीष की रिपोर्ट पर आरोपी देवेंद्र मनकाले महेंद्र और पिंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है बता दे पिछले दिनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था आरोपी देवेंद्र बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य हैं और अपने आप को बीजेपी पार्टी के नेता बताते हैं और इसी के चलते पिछले कुछ दिनों से लगातार उनके घर पर उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है लेकिन अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी लेकिन इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी के घर पर उन्हें पकड़ने गई इसी दौरान परिवार ने कार्रवाई का विरोध किया और उसी दौरान घर में मौजूद कुत्ते के द्वारा आरक्षक को कटवा दिया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा कर प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है वही बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता के पास संबंधित एक परिचित ने लाखों रुपया उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए थे लेकिन इसी दौरान बीजेपी नेता ने वापिस से उस पैसे को देने से मना कर दिया था उसी के चलते उनके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था।
