देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

प्राधिकरण ने एक बार फिर स्टेडियम की इस जमीन को बेचने के लिए टेंडर जारी

इंदौर। प्राधिकरण के तमाम भूखंड तो आसानी से बिक जाते हैं, मगर स्टेडियम उपयोग का एक विशालकाय साढ़े 8 लाख स्क्वेयर फीट के भूखंड के खरीददार की तलाश जारी है।

Abhishek Raghuvanshi22 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। प्राधिकरण के तमाम भूखंड तो आसानी से बिक जाते हैं, मगर स्टेडियम उपयोग का एक विशालकाय साढ़े 8 लाख स्क्वेयर फीट के भूखंड के खरीददार की तलाश जारी है। सुपर कॉरिडोर की दो योजनाओं 151 और 169बी में शामिल स्टेडियम उपयोग की इस जमीन की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए आंकी गई है और इसी आशय का एक बार फिर टेंडर भी जारी किया गया है। पिछली बार प्राधिकरण ने जो टेंडर जारी किया था उसमें कोई खरीददार नहीं मिला। दरअसल इतनी बड़ी जमीन एमपीसीए जैसी संस्था ही ले सकती है। मगर उसे रियायती यानी सस्ती जमीन चाहिए, जो शासन स्तर पर ही आबंटित हो सकती है। प्राधिकरण बिना टेंडर किसी भी संस्था को जमीन घटे दरों पर आबंटित नहीं कर सकता।

एक तरफ नगर निगम नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प का दावा कर रहा है। हालांकि उसकी आर्थिक स्थिति खस्ता है। दूसरी तरफ एमपीसीए का रेसकोर्स रोड पर प्राधिकरण बिल्डिंग के बगल में ही होलकर स्टेडयिम है, जहां पर क्रिकेट मैच आयोजित किए जाते हैं। मगर ये स्टेडियम जहां छोटा है वहीं दर्शक क्षमता भी कम है और हर मैच में पार्किंग से लेकर अन्य समस्या तो आती ही है, वहीं अधिकांश इंदौरियों को टिकट भी नहीं मिल पाते। इसके चलते एक बड़े स्टेडियम की जरूरत निकट भविष्य में इंदौर को पड़ेगी और इसी मान से प्राधिकरण ने सुपर कॉरिडोर की अपनी दो योजना में स्टेडियम का प्रावधान किया है। मगर समस्या यह है कि इतनी विशाल और महंगी जमीन कोई निजी संस्था तो खरीदेगी नहीं, क्योंकि स्टेडियम बनाकर चलाना संभव नहीं है।

बहरहाल प्राधिकरण ने एक बार फिर स्टेडियम की इस जमीन को बेचने के लिए टेंडर जारी किए हैं। 83385.15वर्गमीटर यानी लगभग साढ़े 8 लाख स्क्वेयर फीट इस जमीन की न्यूनतम दर प्राधिकरण ने 23800 वर्गमीटर आंकी है और इस हिसाब से ही इस जमीन की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए होती है, जिसमें 20 करोड़ रुपए की राशि अर्नेस्ट मनी के रूप में टेंडरदाता को जमा करना होगी। प्राधिकरण ने री-क्रिएशन उपयोग यानी स्टेडियम की इस जमीन को ऑनलाइन बेचने के लिए जो टेंडर जारी किए हैं उसकी अंतिम तिथि 18 जनवरी तय की गई है और जांच के बाद वित्तीय टेंडर खोलने की तारीख 22 जनवरी 2024 तय की है। पूर्व में हालांकि मध्यप्रदेश क्रिकेट कंट्रोल एसोसिएशन यानी एमपीसीए ने इस जमीन में रुचि दिखाते हुए प्राधिकरण को पत्र भी सौंपा, क्योंकि वह बीसीसीआई के सहयोग से भव्य स्टेडियम का निर्माण कर सकती है।

मगर एमपीसीए का कहना है कि वह इतनी महंगी जमीन नहीं खरीदेगी। शासन उसे रियायती दर पर दे। इधर प्राधिकरण की दिक्कत यह है कि वह अपने स्तर पर रियायती दर पर किसी संस्था को जमीन नहीं दे सकता। शासन को अगर आबंटित करना है तो प्राधिकरण पहले शासन को जमीन देगा, फिर शासन स्तर पर आबंटन होगा और इसके बदले शासन को भी प्राधिकरण को होने वाली क्षतिपूर्ति करनी पड़ेगी, जिस तरह टीसीएस और इन्फोसिस को सुपर कॉरिडोर पर दी जमीनों के बदले शासन ने प्राधिकरण को उससे अधिक सरकारी जमीन आबंटित की है। बहरहाल अब देखना यह है कि स्टेडियम की इस जमीन का इस बार भी कोई खरीददार प्राधिकरण को मिलता है अथवा नहीं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 1 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 3 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 24 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑