प्रदेश की बार्डर पर अवैध वसूली नहीं रुकी तो ट्रांसपोर्टर करेंगे आंदोलन:इंदौर में जल्द होगी देशभर के ट्रांसपोर्टर्स की बैठक, बनेगी आंदोलन की रणनीति, ट्रांसपोर्टर ने 15 अगस्त तक निर्णय का दिया अवसर।
मध्य प्रदेश की सीमा पर होने वाली अवैध वसूली रोकने की मांग ट्रांसपोर्टर लंबे समय से कर रहे हैं। दो दिन पहले परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ हुई बैठक में भी इस पर कोई निर्णय नहीं निकल पाया।

मध्य प्रदेश की सीमा पर होने वाली अवैध वसूली रोकने की मांग ट्रांसपोर्टर लंबे समय से कर रहे हैं। दो दिन पहले परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ हुई बैठक में भी इस पर कोई निर्णय नहीं निकल पाया। ट्रांसपोर्टर ने परिवहन मंत्री के सामने 15 अगस्त तक अवैध वसूली रोकने का प्रस्ताव रखा है। यदि इस दौरान वसूली नहीं रुकी तो ट्रांसपोर्टर बड़ा आंदोलन करेंगे। जल्द ही प्रदेश और देशभर के ट्रांसपोर्टर की बैठक इंदौर में आयोजित होगी।
मध्य प्रदेश की चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों से 1000 से 3000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस वसूली को रोकने के लिए ट्रांसपोर्टरों ने विगत वर्ष दिसंबर में परिवहन मंत्री के साथ बैठक की थी। इसमें परिवहन मंत्री ने एक कमेटी बनाकर अन्य प्रदेशों की सीमा की जांच कराई थी, ताकि वहां की प्रक्रिया को अपनाया जा सके। दल को पांच महीने में रिपोर्ट सौंपनी थी। सात माह बाद इस रिपोर्ट पर दो दिन पहले ट्रांसपोर्टर और परिवहन मंत्री की बैठक हुई। परिवहन मंत्री ने दो माह में सीमा पर बदलाव करने का समय मांगा है, जबकि ट्रांसपोर्टर एक माह में बदलाव की बात कह रहे हैं।
पड़ोसी राज्यों की सीमा का दौरा
परिवहन मंत्री द्वारा बनाई गई कमेटी ने गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों की सीमा का दौरा किया था। कमेटी ने गुजरात माडल लागू करने की सिफारिश की है। इसमें सीमा पर वाहन का वजन होने के दौरान सभी दस्तावेजों की आनलाइन ही जांच हो जाती है। दस्तावेज पूरे होने पर वाहन सीधे निकल जाता है। वहीं, अधूरे दस्तावेज होने पर वाहनों को पास में खड़ा करा दिया जाता है। मोटर मालिक द्वारा दस्तावेज पूरे करने पर ही वाहन को निकलने दिया जाता है।
चेक पोस्ट बंद नहीं हुई तो ट्रकों की आवाजाही रोकेंगे
परिवहन मंत्री और आयुक्त के साथ बैठक डेढ़ घंटा चली। इसमें सीमा चौकियों को बंद करने पर चर्चा हुई। हमने 15 अगस्त तक का समय दिया है। तय समय में चेक पोस्ट बंद नहीं हुई तो मध्य प्रदेश में ट्रकों की आवाजाही बंद करेंगे। इस मामले में सभी जिलों के ट्रांसपोर्टर की बैठक इंदौर में इसी माह होगी। -बल मलकित सिंह, पूर्व अध्यक्ष, आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एक माह का दिया समय
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीमा पर अवैध वसूली बंद करने और नया माडल लागू करने के लिए दो माह मांगे हैं, जबकि जांच दल की रिपोर्ट पर भी सात माह बाद भी निर्णय नहीं हो पाया। एक माह के दौरान सीमा पर निर्णय नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। -सीएल मुकाती, अध्यक्ष, इंदौर ट्रक आपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 24 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले