प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सिंधी भाषी विद्यार्थियों को दिलवाएंगे कोचिंग सुविधा,दो दर्जन सिंधी अधिकारियों का हुआ सम्मान
मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए इन्दौर 24 अप्रैल 2023/ प्रतियोगी परीक्षाओं कि तैयारी कर रहे प्रतिभावान सिंधी भाषी छात्र छात्राओं को इंदौर ,भोपाल और नागपुर जैसे नगरों में विभिन्न विषयों की कोचिंग की सुविधा दिलवाई जाएगी।
- मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए
इन्दौर 24 अप्रैल 2023/ प्रतियोगी परीक्षाओं कि तैयारी कर रहे प्रतिभावान सिंधी भाषी छात्र छात्राओं को इंदौर ,भोपाल और नागपुर जैसे नगरों में विभिन्न विषयों की कोचिंग की सुविधा दिलवाई जाएगी। आज सिंध मुहिंजी जीजल संस्था द्वारा एसजीएसआईटीएस सभागृह में प्रदेश के सिंधी भाषी अधिकारियों के सम्मान समारोह में वैचारक सत्र में इस बात पर सहमत बनी कि संघ लोक सेवा आयोग, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ,बैंक सहित रेलवे की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए भोपाल के प्रसिद्ध बैंक कोचिंग संस्थान सबधाणी इंस्टिट्यूट और नागपुर के दो कोचिंग संस्थान द्वारा भी आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर श्री ममतानी थे। उन्होंने कहा कि आज सिंधी भाषी प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा के प्रमाण दिए हैं। कई वर्ष शरणार्थी शब्द का अपमानजनक संबोधन सुनने के बाद भी विनम्रता से परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त की है। यह समाज कभी शरणार्थी न था न है। एक ही देश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर आकर बसने की विवशता थी। काफी तकलीफ भी समाज को भोगनी पड़ी। विस्थापित समाज ने स्वयं को परिश्रम के बल पर स्थापित किया है। मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति डॉ धरम पाल लोकवाणी ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वे बचपन से अध्ययनशील थे लेकिन विस्थापित सिंधी परिवारों के अभावग्रस्त होने की तकलीफ उन्हें भी उठानी पड़ी। लेकिन श्रम और साधना से जीवन में 10 से अधिक प्रमोशन पाने में सफल हुए। इंदौर नगर में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के प्रयास बढ़ाए जाने चाहिए। इसके साथ ही युवा पीढ़ी को भौतिकता से बचाकर संस्कार देने का कार्य भी निरंतर चलना चाहिए। किसी भी शहर में वृद्ध आश्रम होना प्रगतिशील समाज की निशानी नहीं है।कार्यक्रम में अधिकारियों का शाल और श्रीफल के साथ भगवान झूलेलाल की प्रतिमा द्वारा सम्मान किया गया। प्रारंभ में सुश्री गोमती चेलानी द्वारा सुखानी के पद सुनाए गए। कार्यक्रम के संयोजक श्री किशोर कोडवानी ने कहा जिन लोगों ने समाज का सम्मान बढ़ाया है उन्हें एक मंच पर सम्मानित करने का संस्था का यह मौलिक विचार था जिसे क्रियांवित किया गया। हमारा उद्देश्य यह है कि आने वाले वर्षों में सिंधी भाषी प्रतिभाएं विभिन्न विभागों में प्रतिष्ठित पदों को सुशोभित करें। इसके लिए संस्था हर तरह का सहयोग प्रदान करेगी। कार्यक्रम में बडी संख्या में पर प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

इनका हुआ सम्मान
जिन सिन्धी भाषी प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान हुआ उनमें सर्वश्री मनोहर ममतानी, मप्र मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष, डॉ धर्मपाल लोकवानी, संस्थापक कुलपति मप्र मेडिकल सांईस वि वि, अजय वर्मा सचिव देवी अहिल्या विवि,डॉ माधव हासानी, उप संचालक स्वास्थ्य, हरीश मोटवानी, पूर्व सहायक उपायुक्त पुलिस, अशोक मनवानी उप संचालक जनसंपर्क विभाग, मोहन मनवानी, अवर सचिव विधान सभा, हेमन्त आसवानी, विधि अधिकारी मप्र पुलिस, प्रो सुरेश कुमार मनवानी, फार्मेसी विभागाध्यक्ष, हर्षल बेहरानी, तहसीलदार, जयपाल खत्री, पुलिस आयुक्त ऑफिस ,पंकज बुटानी, न्यायधीष, डॉ चन्द्रा सायता, पूर्व सहायक निदेशक भविष्य निधि, सुश्री प्रिया छतानी उप पुलिस अधीक्षक, रेखा सचदेव, तहसीलदार, कु सपना खत्री, फिजिथेरेपिस्ट पुलिस,श्रीमती मृदुला श्रेयस सचवानी कोलमबेकर और श्रीमती आशा वसंता पोस्ट।
कार्यक्रम का संचालन किशोर कोडवानी, आभार अनिल संगवानी ने माना ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 20 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले