पुलिस थाना तेजाजी नगर की सूझबूझ एवं संवेदनशीलता और तत्परता से की गई कार्यवाही ने एक बड़े हादसे की होने की संभावना को टाला।
थाना तेजाजी नगर पुलिस टीम ने सूझबूझ व सजगता से 12000 लीटर फ्यूल से भरे टेंकर को ब्लास्ट होने से बचाया गया। पुलिस ने आमजनो व आसपास के बंधे करीब एक दर्जन गाय व अन्य जानवरो को सुरक्षित किया गया ।
थाना तेजाजी नगर पुलिस टीम ने सूझबूझ व सजगता से 12000 लीटर फ्यूल से भरे टेंकर को ब्लास्ट होने से बचाया गया।
पुलिस ने आमजनो व आसपास के बंधे करीब एक दर्जन गाय व अन्य जानवरो को सुरक्षित किया गया ।
इन्दौर शहर में आपराधिक गतिविधियों को अंकुश लगाने के साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या जनहानि सम्बंधित घटनाओ को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा समय समय पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर श्री आशीष पटेल द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार, थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरी. आर.डी कानवा और उनकी टीम ने आज संवेदनशीलता से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी दुर्घटना होने बचाया गया हैं।

आज दिनांक 24.01.2023 को थाना प्रभारी तेजाजीनगर व उनकी पुलिस टीम को राहगीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तेजाजीनगर ब्रिज के किनारे सर्विस रोड पर पेट्रोल व डीजल से भरा टैंकर पलट गया जो हाइटेंशन लाइन व लोकल लाइन के विद्युत पोलों के बीच में फंसा है, वहाँ पर आमजन फ्यूल को भरकर ले जाने के लिये भीड़ कर रहे हैं। यदि तुरंत एक्शन नहीं लिया गया तो खरगोन जैसी भयानक दुर्घटना भी हो सकती है। ।
उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची। टीम ने देखा वहां उलटे गिरे टैंकर क्रमांक MP09GF3362 इण्डियन आयल कम्पनी मे से पेट्रोल डीजल बह रहा है और वहां पर एकत्रित भीड़ अपने हाथों में प्लास्टिक की केने व बाटलो मे पेट्रोल व डीजल भरने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हे हमराही फोर्स की मदद से तुरंत हिकमत अमली से घटनास्थल से हटाया गया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के रहवासी व आमजनो तथा वहां बंधे जानवरों को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया। ब्रिज के दोनो तरफ से वाहन की आवाजाही बंद कराई और एमपीवी और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। कुछ समय बाद एमपीईबी के कर्मचारी उपस्थित होने पर घटनास्थल के विद्युत पोल की सप्लाई बंद कराई तथा फायर ब्रिगेड के उपस्थित होने पर सूझबूझ से फ्यूल रिसाव वाले क्षेत्र में पानी एव फाग का उपयोग कराया चूंकि फ्यूल लगातार बह रहा था इसलिये फोर्स के माध्यम से घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर फ्यूल खाली होने तक रोड पर आमजनो की आवाजाही भी बंद होने के सम्बंध मे अनाउन्स कराया गया और रोड पर यातायात को व्यवस्थित करने हेतु फोर्स को लगाया गया। करीबन 02 घण्टे के बाद टेंकर का फ्यूल पूरी तरह से खत्म होने पर टेंकर के नजदीक जाकर जांच करने पर संतुष्ट होने के पश्चात तुरंत क्रेनों को घटनास्थल पर बुलाया व फोर्स के माध्यम से टेंकर को बिजली के पोलो के मध्य से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। बाद पुनः फ्यूल रिसाव वाले क्षेत्र मे फायर ब्रिगेड के बल के माध्यम से पानी व फाग का छिड़काव कराया गया। घटनास्थल पर पूरी तरह से सुरक्षित होने पर वाहनों की पुनः आवाजाही शुरू कराई गई।
घटना के सम्बंध मे जानकारी प्राप्त करते टेंकर क्रमांक MP09GF3362 को चालक रणवीर सिंह द्वारा मांगलिया स्थित इण्डियन आयल के डिपो से 6000 लीटर पेट्रोल व 6000 लीटर डीजल कुल 12000 लीटर फ्यूर लेकर मिश्रा पेट्रोलियम खण्डवा जा रहा था व सामने से अज्ञात ट्रक आने पर साइड से टैंकर ले जाने पर बैलेंस बिगड़ने से फ्यूल टैंकर पलट जाना बताया। इस प्रकार थाना तेजाजीनगर पुलिस व्दारा तत्परता, सूझबूझ, संवेदनशील से अपनी जान की परवाह न कर आमजनो व आसपास के बंधे करीब एक दर्जन गाय व अन्य जानवरो को सुरक्षित बचाया गया। और एक भीषणतम दुर्घटना की भी संभावना हो सकती थी जिसे भी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई कर बचाव किया गया।
उक्त कार्रवाई में तेजाजीनगर थाना निरीक्षक आर.के. डी. कनवा पुत्र अमृतलाल गवरी, पुत्र कुलदीप भदौरिया, पीआर 914 सुरेश कोचले, पीआर 1525 प्रदीप पटेल, आर 3674 गजेंद्र पटेल, आर 3667 नेपाल तिवारी, आर 3678 सुरेशनाथ, आर 1864 सौरभ शर्मा, आर 257 मुकेश शर्मा, आर 1871 अंकित भदौरिया, आर 2625 दीपेंद्र राणा व आर 3695 हेमंत दिनकर ने सराहनीय भूमिका निभाई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 12 घंटे पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 17 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 15 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले