पुलिसवालों ने थाने से गाली देकर भगाया, इंदौर में दुखी दिव्यांग ने फांसी लगाकर जान दी
थाने का घेराव, कलेक्टर और एसपी कार्यालय से द्वारकापुरी थाने भेजा था, दुर्व्यवहार करने पर भाई को भेजा सुसाइड नोट। आकाशनगर निवासी 26 वर्षीय मोहन पाल ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाने का घेराव, कलेक्टर और एसपी कार्यालय से द्वारकापुरी थाने भेजा था, दुर्व्यवहार करने पर भाई को भेजा सुसाइड नोट।
आकाशनगर निवासी 26 वर्षीय मोहन पाल ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पुलिस पर दुर्व्यवहार (गाली देने) का आरोप लगाया है। मोहन धोखाधड़ी की शिकायत लेकर थाने गया था। एसआइ व पुलिसकर्मियों ने उसको फटकार कर भगा दिया। मोहन ने भाई को मोबाइल पर सुसाइड नोट भी भेजा। घटना से नाराज पाल समाज ने बुधवार सुबह थाने का घेराव किया। जोन-4 के डीसीपी आरकेसिंह ने एसआइ अमोद उईके को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।
26 वर्षीय मोहन पुत्र रमन पाल की रेती मंडी में चाय की दुकान थी। उसने कुछ दिनों पूर्व मलखान नामक व्यक्ति से शादी की बातचीत की थी। मलखान के माध्यम से बिहार के एक युवक से बात हुई थी। उसने मोहन से आनलाइन रुपये ले लिए थे। आर्थिक रुप से कमजोर मोहन आरोपित पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाना चाहता था। वह जोन-4 के डीसीपी आरकेसिंह और कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में गया लेकिन यहां से उसे द्वारकापुरी थाना भेजा गया।
मोहन आवेदन लेकर थाने आया तो एसआइ अमोद उईके ने दुर्व्यवहार किया। गाली-गलौच की और फटकार कर भगा दिया। दुखी मोहन ने भाई रतिराम को वाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रतिराम के मुताबिक, उसने रात में मैसेज देखा तो वह चौंक गया। बुधवार सुबह स्वजन और पाल समाज के पदाधिकारियों ने थाने का घेराव कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलने पर जोन-4 के एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा और जूनी इंदौर के एसीपी दिशेष अग्रवाल मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने एसआइ को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। मोहन के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए है।
रोते हुए बोले पिता- पुलिस से मदद मांगना गुनाह हो गया
मोहन की मौत से स्वजन दुखी है। पिता रमन पाल ने कहा मोहन दिव्यांग था। उसकी मलखान से शादी की बात हुई। मलखान ने प्रवेश नामक व्यक्ति से बात करवाई। दोनों ने मिलकर एक लाख रुपये ले लिए। मोहन की शादी नहीं हुई। न उसका फोन उठा रहे है। वह अफसरों को शिकायतें कर रहा था। अफसर उसको थाने भेज देते थे। थाने वाले उसके साथ अभद्रता करते थे। मोहन तीन भाईयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई का नाम परसराम है। दूसरा रतिराम है।
यह है सुसाइड नोट
द्वारकापुरी पुलिस के गलत व्यवहार के कारण आज मैं मोहन पाल सुसाइड करने जा रहा हूं। मुझे एसपी आफिस से द्वारकापुरी थाने भेजा। कलेक्टर आफिस से एसपी आफिस भेजा गया। द्वारकापुरी थाने में मुझसे गाली-गलौच से बात की। मुझसे कहा कि तू वहां क्या करने गया था, इसलिए आज मैं द्वारकापुरी थाना वालों के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। टू स्टार(एसआइ) ने मुझसे बहुत गलत बात की। मुझे बहुत ही गलत तरीके से प्रताड़ित किया गया। रिपोर्ट नहीं लिखना थी तो मुझे सीधे बोल देते, लेकिन मुझसे गलत तरीके से बात नहीं करना चाहिए थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले