देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

पिता और बहन की अलग-अलग जगह की हत्या, घसीट कर किया एक साथ, बदबू न आए आरोपित ने शव पर डाला पावडर

इंदौर में दोहरा हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 76 वर्षीय रिटायर बैंक कर्मचारी किशोर धामंदे और उनकी 53 वर्षीय बेटी रमा धामंदे की हत्या कर दी गई। शव बंद कमरे में मिला।

Abhishek Raghuvanshi9 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • इंदौर में दोहरा हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 76 वर्षीय रिटायर बैंक कर्मचारी किशोर धामंदे और उनकी 53 वर्षीय बेटी रमा धामंदे की हत्या कर दी गई। शव बंद कमरे में मिला। मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित बेटा पुल्कित धामंदे फरार है
  • इंदौर में दोहरा हत्याकांड, रिटायर बैंक कर्मचारी और उनकी बेटी की हत्या
    रिटायर बैंक अधिकारी कमल किशोर मंधना की हत्या
    मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित बेटा फरार

इंदौर। रिटायर बैंक मैनेजर व उनकी बेटी की उनके बेटे ने ही निर्ममता से हत्या कर डाली।आरोपित ने दोनों शवों को एक दूसरे के ऊपर पटका और ताला लगा कर फरार हो गया। छोटी बेटी व दामाद ढूंढते हुए घर पहुंचे तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। आरोपित सिजो फ्रेनिया(मानसिक रोगी) पीड़ित है।
एसीपी तुषारसिंह के मुताबिक घटना आइडिए बिल्डिंग(नौलखा) की है।76 वर्षीय कमल किशोर धामंदे और 53 वर्षीय बेटी रमा आरोरा(खातीवाला टैंक) घर में मृत अवस्था में मिली।कमल किशोर एसबीआइ बैंक में मैनेजर रहे है।पत्नी किरण और बेटे पुलिन के साथ घर पर ही रहते थे। पुलिन के विवाद व मारपीट करने के कारण किरण कुछ दिनों पूर्व रमा के घर खातीवाला टैंक चली गई थी। रमा पिता के पास रहने आ गई थी। घर में किसी बात पर विवाद हुआ और पुलिन ने कमल किशोर व रमा की हत्या कर डाली। कमल किशोर की तीन बेटियां है। मोबाइल बंद आने पर सबसे छोटी बेटी क्षमा सोलंकी(श्रीनगर एक्सटेंशन)बुधवार को घर पहुंची थी ।क्षमा ने देखा घर में ताला लगा हुआ है। पुलिन का स्कूटर भी नहीं है।
क्षमा अपने पति पीयूष सोलंकी के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना बताई।दीवारों पर खून के छींटे मिलें,फर्स को चादर से पौंछाक्षमा ने दोपहर करीब 4 बजे कमल किशोर(पिता) व रमा आरोरा(बहन) की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस को बताया कि पिता और बहन का सोमवार से फोन बंद आ रहा है। दोनों लापता हो गए है। पुलिस लापता समझ कर विवेचना करने लगी। एसआइ टीना पटेल,प्रधान आरक्षक कालीचरण घर पहुंचे और पंचनामा बना कर ताला तोड़ा। दरवाजा खोलते ही बदबू आने लगी। दीवारें खून से सनी हुई थी। घर का मंजर देखते ही समझ में गए कि बड़ी घटना हुई है। अंदर घुसे तो कमलकिशोर और रमा के शव एक दूसरे पर पड़े मिलें। शवों को चादर से ढंक दिया गया था। उनकी सिर में वार कर हत्या की गई थी।
पुलिस ने खून पौंछने की कोशिश भी की है। खून से सनी चादर पानी में मिली है।हालांकि घर से वह हथियार नहीं मिला जिससे दोनों की हत्या हुई है। रिहेब सेंटर से आया था मैनेजर का बेटाएडिशनल डीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के मुताबिक मिलिन मानसिक रोगी है। उसे सिजो फ्रेनिया नामक बिमारी है। कमल किशोर ने उसका उपचार भी करवाया था। वह रिहेब सेंटर से उपचार करवा कर आया था। चौकिदार ने पुलिस को बताया कि पुलिन मंगलवार तड़के लाल रंग के स्कूटर से भागा है।
76 वर्षीय कमल किशोर और उनकी बेटी रमा की हत्या करने के बाद भी पुलिन(बेटा)घर में रहा था। शवों से बदबू आने पर पुलिन घर में टेलकम पावडर छिड़कता रहा। प्रतिदिन की तरह सुबह आराम से आराम से बाहर निकला और फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पुलिन लाल रंग के स्कूटर से जाता हुआ नजर आ रहा है। जिस इमारत में हत्या हुई उसमें शासकीय वकील और पुलिस अफसर भी रहते है। संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक घर में संघर्ष के निशान भी मिलें है। दोनों की हत्या अलग-अलग जगह हुई लेकिन बाद में घसीट कर शवों को एक जगह जमा दिया।
शवों से बदबू आने लगी तो उसने सुगंधित टेलकम पावडर छिड़क दिया। फोरेंसिक अफसरों ने बताया हत्या दो दिन पूर्व हो गई थी। अंतिम बार सबसे छोटी बेटी क्षमा से ही बात हुई थी। सोमवार से फोन बंद मिला तो उसने बड़ी बहन नीरा कुलकर्णी(सिलीकोन सिटी) को बताया। सर्व प्रथम वह स्वयं घर पहुंची। ताला देख कर सीधे थाने पहुंची और गुमशुदगी दर्ज करवाई।
मुंह छिपाकर बगीचे में अखबार पढ़ता था आरोपित
वर्षीय मानसिक रोगी पुलिन की शादी नहीं हुई थी। उपचार करवाने पर भी उसको अक्सर दौरे पड़ते थे। लोगों ने बताया पुलिन अजीबो गरीब हरकतें करता था। बगीचे में अक्सर मुंह छिपाकर अखबार पढ़ता था। उसे हमेशा भ्रम बना रहता था। चहरें पर भी कोई भाव नहीं होते थे। वह घर से बाहर भी हेलमेट लगा कर या हूडी से मुंह छिपाकर जाता था। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज निकाले तो मंगलवार तड़के साढ़े पांच बजे सामान्य रुप से जाते हुए नजर आ गया। टीआइ विजय तिवारी के मुताबिक आरोपित की तलाश जारी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑