नरेन्द्र सलूजा का बयान – सिखों की राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं सिख विरोधी दंगाइयों के नेता कमलनाथ
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- 39 साल बाद भी सिखों से बैर रखते हैं कांग्रेस और कमलनाथ - नरेन्द्र सलूजाभोपाल, दिनांक 27/10/2023। पूरा देश यह जानता है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में कमलनाथ जी की क्या भूमिका रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- 39 साल बाद भी सिखों से बैर रखते हैं कांग्रेस और कमलनाथ
– नरेन्द्र सलूजा
भोपाल, दिनांक 27/10/2023। पूरा देश यह जानता है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में कमलनाथ जी की क्या भूमिका रही है। किस तरह उन्होंने दिल्ली में दंगाइयों की भीड़ को सिखों की हत्या और गुरुद्वारे में आग लगाने के लिए उकसाया था। वही कमलनाथ अब सिखों की राजनीतिक हत्या करने पर आमादा हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में एक भी सिख नेता को टिकट नहीं दिया है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस और कमलनाथ की मानसिकता सिख विरोधी है और वे 39 साल बाद भी सिखों से बैर रखते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री नरेंद्र सलूजा ने सिख समाज के प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के रवैये की आलोचना करते हुए कही।
सिखों के नरसंहार में शामिल रहे हैं कांग्रेस के नेता
श्री सलूजा कहा कि 1984 में प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूरे देश में सिख विरोधी दंगे हुए थे। इस दौरान बड़े पैमाने पर सिखों का कत्लेआम हुआ था। इन दंगों में कांग्रेस के नेताओं की बड़ी भूमिका सामने आई थी। कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने भी दंगाइयों का परोक्ष समर्थन करते हुए कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती ही है।
श्री सलूजा ने कहा कि इन दंगों में दंगाइयों ने दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारे पर भी हमला किया था और दो लोगों को जिंदा जला दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंगाइयों की भीड़ का नेतृत्व कर कमलनाथ कर रहे थे, जिसको लेकर एसआईटी जांच भी चल रही है। श्री सलूजा ने कहा कि कमलनाथ जी की 84 के दंगों में भूमिका को लेकर देश भर के सिख समुदाय में आक्रोश रहा है और समय-समय पर उन पर कार्रवाई की मांग भी की जाती रही है। इसी के चलते जब कमलनाथ जी को कांग्रेस ने पंजाब का प्रभारी बनाया था, तब सिख समाज के विरोध के बाद उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था। 8 नवंबर 2022 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर इंदौर के खालसा स्टेडियम में आयोजित दीवान में जब कमलनाथ जी शामिल होने आए थे, तब भी प्रसिद्ध सिख कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने उनका विरोध किया था। उन्होंने भरे मंच से कहा था कि आपने आज ऐसे शख्स को अतिथि के रूप में बुलाया है, जिसके ऊपर 84 के दंगों के दाग लगे हैं। यही नहीं, बल्कि सिख समाज के विरोध के कारण भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए तय किए गए खालसा स्टेडियम को भी कांग्रेस को बदलना पड़ा था।
सिख नेतृत्व को उभरने नहीं देना चाहते सिखों से बैर रखने वाले कमलनाथ
प्रदेश प्रवक्ता श्री नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री थे, तब भी योग्य होने के बावजूद उन्होंने एकमात्र सिख विधायक हरदीप सिंह डंग को मंत्री नहीं बनाया था। जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। इस बार भी जबलपुर से लेकर महिदपुर, भोपाल, बुरहानपुर सहित कई स्थानों पर सिख समाज के कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा का टिकट मांगा था। सिख समाज के कई प्रतिनिधिमंडल टिकट घोषित होने के पूर्व कमलनाथ जी से मिले थे और सिख समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की थी और कमलनाथ जी ने इसका आश्वासन भी दिया था। लेकिन अफसोस की बात है कि कमलनाथ जी की कांग्रेस ने 230 में से एक भी टिकट सिख समाज के किसी भी व्यक्ति को नहीं दिया। इससे स्पष्ट होता है कि कमलनाथ जी 39 वर्षों बाद भी सिख समाज से बैर रखते हैं और आज भी उनकी मानसिकता सिख विरोधी है। श्री सलूजा ने कहा कि सिख समाज के सामने कांग्रेस और कमलनाथ का सिख विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है और आने वाले चुनाव में समाज इसका उचित जवाब कांग्रेस पार्टी को देगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले