नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी को अगवा कर आनलाइन फिरौती वसूली
अपहरण : मंदसौर से साथ में आया था मास्टर माइंड, उज्जैन से छूटकर घर पहुंचा पीड़ित। इंदौर। मंदसौर के कपड़ा कारोबारी के साथ अपहरण की घटना सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी को बंधक बनाया और आनलाइन फिरौती भी वसूल ली।

- अपहरण : मंदसौर से साथ में आया था मास्टर माइंड, उज्जैन से छूटकर घर पहुंचा पीड़ित।
इंदौर। मंदसौर के कपड़ा कारोबारी के साथ अपहरण की घटना सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी को बंधक बनाया और आनलाइन फिरौती भी वसूल ली। उसकी सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। रातभर पिटाई की गई। मास्टर माइंड पूर्व परिचित है। वह उसे उज्जैन ले गया, तब कारोबारी चंगुल से निकला।
बाणगंगा थाने के टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक घटना हनुमान नगर राम टेकरी मंदसौर के विशाल बालेश्वर आसारी के साथ हुई है। विशाल का नई आबादी (मंदसौर) में कपड़ों का कारोबार है। शनिवार को वह काम के सिलसिलें में पूर्व परिचित सचिन ओमप्रकाश पुरी के साथ बगैर नंबर की कार (सफेद) से इंदौर आया था। सचिन ने अपहरण की साजिश की और काम के बहाने सांवेर रोड स्थित सुनसान जगह ले गया।
दोस्त के रूम पर चाय-नाश्ता का बोला और पहले से बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों की मदद से विशाल को बंधक बना लिया। विशाल को इतना पीटा कि नाक, कान, मुंह, पंजे, होंठ, आंख, गले से खून आने लगा। आरोपितों ने उससे कहा कि दोस्तों को फोन लगाकर बोल कि पुलिस ने पकड़ लिया है। विशाल ने दोस्त दीपक कचोरिया से 20 हजार रुपये जमा करवाए। सनी कुमावत से तीन हजार जमा करवाए। उसके स्वयं के खाते में 15 हजार रुपये जमा थे।
सचिन पूर्व ने 38 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर लिए। उसकी सोने की चेन भी छीन ली। रात करीब तीन बजे जगह बदलने का बोला और मुंह पर कपड़ा बांधकर कार में बैठा लिया। आरोपित कार से उज्जैन लेकर आया। सचिन ने बस स्टैंड पर कार छोड़ी और बाथरूम की तरफ चला गया। इसी बीच विशाल कार स्टार्ट कर फरार हो गया। रविवार को उसने जीजा दीपक चंदेल, बहन सरस्ती, मधु को पूरी घटना बताई और कोतवाली थाना मंदसौर पहुंचा।
सीएसपी और थाना प्रभारी संदीप मौर्य को पूरी घटना बताकर सचिन व उसके साथियों पर लूट, अपहरण, मारपीट का शून्य पर केस दर्ज करवाया। दोपहर में मंदसौर से चार पुलिसकर्मी इंदौर पहुंचे और बाणगंगा थाना में मुकदमा दर्ज करवाया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले