देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

डीजल भरते ही टैंक में हुआ ब्लास्ट, पंप से जलती बस लेकर भागा ड्राइवर

इंदौर में रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। डीजल भरवा रही बस में आग लग गई। आग की पलटे देख ड्राइवर बस लेकर भाग गया। थोड़ी देर हो जाती है तो पेट्रोल पंप और बस आग का गोला बन जाती। बस में लगभग 20 सवारियां थीं जो समय पर कूद गई।

Abhishek Raghuvanshi24 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। डीजल भरवा रही बस में आग लग गई। आग की पलटे देख ड्राइवर बस लेकर भाग गया। थोड़ी देर हो जाती है तो पेट्रोल पंप और बस आग का गोला बन जाती। बस में लगभग 20 सवारियां थीं जो समय पर कूद गई। हालांकि उनका सामान जल गया। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर झुलस गए।

घटना नेमावर रोड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप (चितावद पेट्रोल पंप) की है। ओम शांति ट्रैवल्स की बस (एमपी 09 डीए 2264) डीजल भरवाने के लिए रुकी थी। ड्राइवर कपिल कोरकू ने टैंक खोला और पंप से नोजल लेकर डीजल भरना शुरू ही किया था कि अचानक आग की लपट निकली और कपिल धूं-धूं कर जलने लगा। कपिल ने पंप का नोजल दूर फेंका और जलता हुआ पंप से दूर भाग गया। गनीमत रही कि आग पंप तक नहीं गई और बस के टैंक में जलती रही। पंपकर्मियों ने लपटे देख शोर मचाया और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। तभी दूसरा ड्राइवर लक्ष्मण सिंह बस में चढ़ा और बस को पंप से करीब 200 मीटर दूर लेकर आ गया। जैसे ही उसने बस खड़ी की, वह आग का गोला बन गई।

पांच हजार लीटर पानी से बुझाई आग
सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। करीब पौन घंटे बाद पांच हजार लीटर पानी से आग पर काबू पा लिया गया। बड़ा हादसा तो टल गया, लेकिन ड्राइवर कपिल कोरकू और क्लीनर रामकृष्ण उर्फ पिंटू झुलने से घायल हो गए। कपिल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। डाक्टर ने 40 प्रतिशत जलना बताया है।

जरा-सी देर होती तो धमाके से दहल जाता पूरा इलाका
भंवरकुआं टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक, बस ब्रजमोहन राठी की है जो हरदा से इंदौर(नौलखा) आ रही थी। कुछ सवारियां तीन इमली बस स्टैंड पर उतर गई थी। कुछेक को नौलखा बस स्टैंड पर उतरना था। डीजल भरवाने के दौरान कुछ लोग पानी पीने उतर गए थे। हिम्मतसिंह दसोंदी (प्रत्यक्षदर्शी) के मुताबिक, वह डीजल भरवा कर निकला था, तभी बस में आग लगते हुए देखा। ड्राइवर ने जैसे ही बस को पंप से दूर खड़ा किया, पंपकर्मी और राहगीर आग बुझाने आ गए। पास में निजी अस्पताल भी है। पंपकर्मियों ने बालू रेत डालना शुरू किया। अस्पतालकर्मी अग्निशमन यंत्र लेकर आ गए। पेट्रोल पंप पर हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल था। जरा-सी देर हो जाती तो पूरा इलाका दहल सकता था। बस में हरदा से कुछ छात्र भी आए थे। यात्रियों का सामान और छात्रों के दस्तावेज आग में जल गए।

लंबी दूरी के कारण गर्म हो गई थी बस
टीआई के मुताबिक, बस हरदा से चलकर आई थी। संभवत: ओवर हीटिंग के कारण आग लगी है। ड्राइवर कपिल ने जैसे ही टैंक खोलकर डीजल भरना शुरू किया, अचानक भभका निकला, जिससे उसके चेहरे और कपड़ों ने आग पकड़ ली। पुलिस और फायरकर्मी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 20 घंटे पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
मध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले
↑