इंदौर में महिला संबंधी अपराध के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है इसी कड़ी में इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को बदमाश के द्वारा अंजाम दिया गया फिलहाल पुरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है ।
फिलहाल पूरा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 15 साल की नाबालिक युवती ने चंदन नगर थाने पर अपने परिजनों के साथ आकर शिकायत दर्ज करवाई की क्षेत्र में ही रहने वाला एक अजय लगातार उसका पीछा करता है और मोबाइल नंबर के आधार पर लगातार उसे अलग-अलग तरह के फोटो मांगता है और उसके बाद उन फोटो मैं बदलाव कर उसे भेजता है और उन्हीं फोटो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है साथ ही जब पीड़िता फोटो देने का विरोध करती है तो उन फोटो को सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही है तथा इस पूरे मामले की सूचना पीड़िता ने पहले अपने परिजनों को दी और उसके बाद थाने पर आकर पूरे मामले की शिकायत की वहीं पुलिस ने भी इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
