खराब भोजन के कारण छात्रावास की आधा दर्जन से ज्यादा बालिकाओं की तबीयत बिगड़ी
वर्धमान नगर स्थित अनुसूचित जाति शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास का मामला, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, बच्चों को अस्पताल भी ले जाना पड़ा।
वर्धमान नगर स्थित अनुसूचित जाति शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास का मामला, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, बच्चों को अस्पताल भी ले जाना पड़ा।
वर्धमान नगर स्थित अनुसूचित जाति शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास की आधा दर्जन से ज्यादा छात्राओं की दूषित भोजन खाने के कारण तबीयत बिगड़ गई। सोमवार रात को भोजन करने के बाद छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। एक छात्रा को उल्टी और शेष छात्राओं को घबराहट हुई। छात्राओं की स्थिति खराब होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भी मौके पर सैम्पल लिए।
दो छात्राओं की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें क्लाथ मार्केट अस्पताल भिजवाया गया। ये दोनों छात्राएं नवीन मालव कन्या स्कूल में पढ़ती हैं। छात्राओं की स्थिति गंभीर दिखने पर क्लाथ मार्केट अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें यूनिक अस्पताल ले जाने के लिए कहा। अस्पताल में छात्राओं का ईसीजी भी करवाया गया। अस्पताल में छात्राओं के प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें छात्रावास भेज दिया गया। जिन छात्राओं की ज्यादा तबीयत खराब हुई उन्हें वार्डन ने घर भेज दिया।
कमरों में हो रही सीलन, गंदगी के बीच रहने को मजबूर छात्राएं
चार मंजिला इमारत में संचालित अनुसूचित जाति शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास में करीब 100 छात्राए रहती हैं। यहां छोटे-छोटे कमरों में छात्राएं रहने के लिए मजबूर हैं। कमरों में प्रापर वेंटिलेशन नहीं है। बारिश के कारण दीवारों में सीलन भी आ रही है। इतना ही नहीं, छात्रावास में सफाई भी नहीं होती है। वेस्टबिन का कचरा भी छात्राएं खुद ही फेंकती हैं।
कच्ची बाटी व पतली दाल
छात्राओं का कहना है कि उन्हें छात्रावास में अधपका भोजन दिया जाता है। पिछले दिनों कच्ची बाटी और पतली दाल दी गई। चावल भी बहुत कम मात्रा में दिए जाते हैं। वार्डन को शिकायत करो तो वो छात्राओं को छात्रावास से निकालने की धमकी देती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले