कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को दी सलाह – जनवरी में सोनिया आंटी के साथ रामलला के दर्शन कर लेना जवानी से अब तक के पाप माफ हो जाएंगे
इंदौर: जिले की विधानसभा-1 से बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

इंदौर: जिले की विधानसभा-1 से बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी को सलाह देते हुए कहा है कि वे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के दर्शन करने जाएं, जिससे उनका अगला जीवन संवर जाएगा।
साहू समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी आज देश ही नहीं दुनिया के नेता हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं। उन्होंने कहा कि मैं इंटरनेट पर अमेरिका का अखबार पढ़ रहा था, जिसमें लिखा था विश्व में जो युद्ध हो रहे हैं, चाहें यूक्रेन और रूस का हो या इजराइल और फिलिस्तीन का हो। इस युद्ध को दुनिया में सिर्फ एक नेता है जो समाप्त कर सकता है, वह नरेंद्र मोदी है। आज दुनिया नरेंद्र मोदी को नेता मानती है, लेकिन कांग्रेस के लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं, गठबंधन बनाकर नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं।
नरेंद्र मोदी यदि देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर भी नहीं बन पाता। हम बोलते थे रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। दिग्विजय सिंह बोलते थे तारीख नहीं बताएंगे, अब तो तारीख भी बता दी। दिग्विजय सिंह तुम्हारे नेता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि राम काल्पनिक हैं, राम नाम का व्यक्ति हुआ ही नहीं, रामचरितमानस उपन्यास है। दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी सुन लो, राम जी बहुत दयालु है, राम जी की शरण में जो चला जाता है, उसे वह माफ कर देते हैं और जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।
इसलिए दिग्विजय सिंह अपनी सोनिया आंटी को लेकर अपने परिवार के साथ रामजी की शरण में जाना, जिंदगी में आपने जितने भी पाप किए होंगे हमारे राम जी इतने दयालु है कि सब माफ कर देंगे। क्योंकि जो राम जी की शरण में पहुंच जाता है, वह राम का हो जाता है। इसलिए दिग्विजय सिंह जवानी में आपने जो भी भूल करी हो, गलती करी हो, अपना बुढ़ापा सुधार लो। बीजेपी ने राम मंदिर बना दिया है। भगवान राम के शरणागत हो जाना। आपका यह जीवन जैसे-तैसे निकल गया, लेकिन राम के दर्शन करने से अगला जीवन धन्य हो जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले