कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान : कहा- ‘कांग्रेस को वोट देना मतलब पाकिस्तान का समर्थन करना, वोट के लिए कांग्रेस करती है वर्ग विशेष का समर्थन’
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर की विधानसभा एक से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है.
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर की विधानसभा एक से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने यह तक कह दिया कि ‘कांग्रेस को वोट देना यानी पाकिस्तान का समर्थन करना होगा’. दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में ही एक सभा को संबोधित कर रहे थे. यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘सोनिया जी ने तो कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि राम नाम का तो कोई व्यक्ति नहीं था, यह तो काल्पनिक है, रामचरितमानस एक उपन्यास है. अभी घमंडियों का एक गठबंधन बना है. उनके ही एक पार्टनर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए. हमने सोचा था कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी. लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे जी के बेटे ने ही उनका समर्थन कर दिया. बिहार के शिक्षा मंत्री ने उनका समर्थन कर दिया. इस प्रकार रामचरितमानस का कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया है
उन्होंने आगे कहा कि हमें सोचना है कि कांग्रेस क्या कर रही है. कांग्रेस सनातन को समाप्त करने की बात करती है और उन्हें मालूम है कि यहां के कांग्रेस के उम्मीदवार है वे सनातन को लेकर सिर्फ नाटक करते हैं. साड़ी बांटते हैं, कथा करवाते हैं, लेकिन नाटक सिर्फ नाटक होता है.
‘कांग्रेस को वोट देना यानी पाकिस्तान का समर्थन करना’
कैलाश विजयवर्गीय सिर्फ यहां नहीं रुके. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की तुलना पाकिस्तान से कर दी. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आज का समय तो बहुत अच्छा है. हमारे से पहले की पीढ़ियों ने तो बहुत खराब समय देखा है. सोमनाथ का मंदिर टूट गया, राम मंदिर टूट गया, कृष्ण मंदिर टूट गया, मुगलों का शासन हो गया. हम भाग्यशाली है कि मोदीजी के शासन में मंदिर बनते हुए देख रहे हैं. भारत की अस्मिता को आगे बढ़ाने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है. इसलिए हम सभी कार्यकर्तातों को घर-घर जाकर बताना है कि कांग्रेस को वोट देना मतलब पाकिस्तान का समर्थन करना है. क्योंकि ये लोग सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं. तुष्टीकरण के लिए विशेष वर्ग के लोगों का समर्थन करते हैं. हमारे साथ खड़े होकर राम का नाम लेने का नाटक करते हैं’.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
