कैफे संचालक ने की छेड़छाड़, महिला एसआइ ने पीड़िता को धमकाया
महिला का आरोप- कैफे संचालक जबरदस्ती घर में घुस गया और अश्लील हरकत की, थाने में शिकायत करने गई तो महिला एसआइ ने अभद्रता की। महिला ने कहा- वह आरोपित के खिलाफ शिकायत करने थाने गई तो टीआइ ने बगैर सुनवाई रवाना कर दिया।
- महिला का आरोप- कैफे संचालक जबरदस्ती घर में घुस गया और अश्लील हरकत की, थाने में शिकायत करने गई तो महिला एसआइ ने अभद्रता की।
- महिला ने कहा- वह आरोपित के खिलाफ शिकायत करने थाने गई तो टीआइ ने बगैर सुनवाई रवाना कर दिया।
- महिला का आरोप- तेजाजी नगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ तीन दिन बाद एफआइआर दर्ज की।
- पीड़िता ने मामले की शिकायत जोन-1 के डीसीपी आदित्य मिश्रा को की है। पीड़िता समाजसेविका है।
लिंबोदी निवासी महिला ने कैफे संचालक हरसिमरन उर्फ अनमोल भाटिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपित जबरदस्ती घर में घुस गया और अश्लील हरकतें की। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने तीन दिन बाद एफआइआर दर्ज की। आरोप है कि महिला एसआइ अभिरुचि कनौजिया ने पीड़िता से अभद्रता की और झूठी एफआइआर दर्ज कर ली। मामले की शिकायत जोन-1 के डीसीपी आदित्य मिश्रा को की है। पीड़िता समाजसेविका है।
पीड़िता के मुताबिक, अनमोल 12 सितंबर को घर आया जबरदस्ती का प्रयास किया। 13 सितंबर को थाने में शिकायत की, लेकिन टीआइ रवींद्र पाराशर ने बगैर सुनवाई के रवाना कर दिया। तीन बार थाने जाने पर 16 सितंबर को अनमोल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। पीड़िता के कोर्ट और थाना में भी कथन दर्ज नहीं करवाए।
समझौता करने के लिए धमकी दी
18 सितंबर को आरोपित ने पीड़िता को रोका और पुन: छेड़छाड़ की और उसके विरुद्ध दर्ज केस में समझौता करने की धमकी दी। पीड़िता के पति ने उसे समझाने की कोशिश की तो राड से हमला कर दिया। दूसरे दिन पुलिस ने अनमोल की मां की शिकायत पर पीड़िता और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
आरोपित को थाने बुलाकर दे दी जमानत
पीड़िता का आरोप है कि वह उसके द्वारा दर्ज करवाई रिपोर्ट की जानकारी लेने गई तो एसआइ ने नाबालिग बेटे और पति को हवालात के पास बैठा दिया। अनमोल को थाने बुलाकर जमानत दे दी गई। हिरासत में लेने के दौरान भी वह पीड़िता को मैसेज करता रहा। उसके विरुद्ध पूर्व में भी केस दर्ज है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले