
- हत्या के आरोपित ने जमानत के लिए लिया था कर्ज, इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने अपनी ही दादी के घर चोरी की वारदात की।
रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी दादी के घर को निशाना बनाया और लाखों का माल चुराकर फरार हो गया था। आरोपित शाहरुख हुसैन को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक, सात अगस्त को वाहिद अली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि छह अगस्त को परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, वहां से वापस लौटे तो जेवरात सहित 75 हजार रुपये गायब थे। जांच के दौरान टीम को सूचना मिली कि साउथ तोडा चौराहे पर एक व्यक्ति सोने का हार कम कीमत मे बेच रहा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। उससे रुपये सहित साढ़े तीन लाख के जेवरात जब्त किए।
मानत के लिए लिया था कर्ज
आरोपित पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि वह जमानत पर आया था और जमानत करवाने के लिए ही कर्ज लिया था। मामले में पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
