कनाडिया पुलिस ने हत्या के मामले में एक युवती और 4 युवक सहित 5 आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर के कनाड़िया में शनिवार रात चाकू लगने से घायल एक भाई ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। जिस भाई की मौत हुई उसकी शनिवार को ही भोपाल में शादी हुई थी।
इंदौर के कनाड़िया में शनिवार रात चाकू लगने से घायल एक भाई ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। जिस भाई की मौत हुई उसकी शनिवार को ही भोपाल में शादी हुई थी। वह पत्नी और परिवार को लेकर भोपाल से लौट रहा था। दोनों भाई का महू में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। पुलिस ने रविवार रात में हमला करने वाले चार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार देर रात कनाड़िया ब्रिज के नजदीक सर्विस रोड की है। यहां एसयूवी कार नंबर MP10T1503 से दीपक पुत्र लक्ष्मीनारायण सोंधिया और उसका भाई राजकुमार महू की ओर जा रहे थे। उनके साथ दीपक की भाभी आरती, पत्नी पूजा, मां कैलाशी, पिता लक्ष्मीनारायण, राजकुमार की दो बेटियां और एक रिश्तेदार बैठे थे। कार चला रहे दीपक की कार को गलत ढंग से ओवरटेक करने पर बदमाशों ने कहासुनी की थी। आरोपियों ने आगे जाकर दीपक को रोका और कार से उतार कर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पीछे से आई बदमाशों की दूसरी कार से एक ने उतरकर दीपक और राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया। दीपक को पेट और सीने में चाकू लगा था जबकि उसे बचाने में राजकुमार भी घायल हो गया। दोनों भाइयों को उपचार के लिये एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दीपक की रविवार देर रात मौत हो गई। दोनो भाई ट्रांसपोर्ट से जुडा काम करते थे।
शादी कर परिवार के साथ लौट रहा था
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक दीपक अपने परिवार के साथ शादी करने भोपाल गया था। परिवार वहीं से नई बहू को लेकर लौट रहा था। कनाड़िया पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से जानकारी जुटाकर मूसाखेड़ी निवासी सद्दाम पुत्र सईद को पकड़ा है। पुलिस इस हत्याकांड में अब सद्दाम के बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है। सद्दाम के बारे में जानकारी मिली है कि पिछले दिनों सलमान लाला से उसका विवाद हुआ था। जिसमें सलमान ने उस पर गोली भी चला दी थी।
अब तक चार आरोपी पकड़ाए
कनाड़िया पुलिस ने इस मामले में अब तक सद्दाम उसका रिश्तेदार शोएब,रोहिन ओर कुलदीप को हिरासत में ले लिया है। प्रारभिंक जांच में पता चला कि रोहिन अपने साथी कुलदीप के साथ कार से जा रहा था। उसने ही राजकुमार के पास से कार ओवरटेक थी। राजकुमार ने उसे इस बात को लेकर गुस्से में टोक दिया। रोहिन ने राजकुमार को कार आगे जाकर रोकने के लिये कहां। इसके बाद रोहिन ने कॉल कर यहां सद्दाम ओर शोएब को बुला लिया। आरोपियों ने यहां पहुंचते ही चाकू निकाले। जिसमें से रोहिन,कुलदीप ओर शाेएब ने एक के बाद एक कई वार दोनो भाईयों पर किये थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले