इंदौर में सिलबट्टा मारकर गर्भवती पत्नी की हत्या, चरित्र पर करता था शक
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने गर्भवती पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से हमला किया और फरार हो गया। महिला काफी देर तक बेहोशी की अवस्था में पड़ी रही।
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने गर्भवती पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से हमला किया और फरार हो गया। महिला काफी देर तक बेहोशी की अवस्था में पड़ी रही। उसके दो बच्चे भी घर में मौजूद थे। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई। आरोपित उसके चरित्र पर शंका करता था। पहले भी उनमें विवाद होता रहा है। पुलिस ने रात में ही आरोपित को ढूंढा, लेकिन वह फरार हो गया। पूछताछ के लिए आरोपित की मां को हिरासत में लिया गया है। उसने भगाने में मदद की है।
खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक, घटना शनिवार रात करीब पौने दस बजे कर्बला कुआं की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दिन पूर्व ही रहने आए इरफान अली ने 27 वर्षीय पत्नी रुखसार पर हमला किया है। पुलिस पहुंची तब रुखसार खून से लथपथ घर में पड़ी हुई थी। पुलिस ने मकान मालिक और रहवासियों की मदद से रुखसार को एमवाय अस्पताल भेजा, लेकिन रात करीब साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई।
चरित्र शंका के कारण मारपीट करता था आरोपित
टीआइ के मुताबिक, रात में धारा 307 (प्राण घातक हमला) की धारा लगाई थी। रुखसार की मौत के बाद मामले में धारा 302 (हत्या) लगा दी है। आरोपित रुखसार पर शक करता था। उसकी चार साल पूर्व ही शादी हुई थी। उसके दो और एक साल का बेटा है। रुखसार चार माह की गर्भवती थी। चरित्र शंका के कारण पहले भी उसकी पिटाई की थी। रुखसार की मां गांधीग्राम में ही रहती है। उसने पहले इरफान के साथ भेजने से मना कर दिया था, लेकिन मारपीट न करने का बोलकर ले आया। चरित्र शंका में इरफान शोएब नामक युवक पर भी चाकू से हमला कर चुका था।
घर से कपड़े लेकर भागता दिखा आरोपित
टीआइ के मुताबिक, आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन वह नहीं मिला। रात में सीसीटीवी फुटेज निकाले तो आरोपित कपड़े लेकर भागता दिखा। उसने परिचित मतिन को कॉल कर पुलिस की गतिविधि की जानकारी ली। मतिन ने बातों में उलझाया और टीआइ को सब बातें बताता रहा। पुलिस को पता चला कि वह अजमेर जा रहा है। रात में रेलवे स्टेशन पर छानबीन की, लेकिन आरोपित नहीं मिला। वह लोगों से फोन मांग कर मतिन से बात कर रहा था। देर रात पता चला कि उसे उसकी मां ने बता दिया था कि मतिन तो पुलिस वालों के साथ में ही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 घंटे पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 12 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 15 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले