
- भाजपा ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप। कांग्रेस ने कहा- अल्पसंख्यकों को मतदान केंद्र तक पहुंचने नहीं दे रहे।
इंदौर। कल हुए मतदान के दौरान ही संभागायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। भाजपा ने यहां फर्जी मतदान का आरोप लगाया तो कांग्रेस का कहना था कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अश्विन जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया। इधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे। उनके और कांग्रेस के सुरेंद्र जैन के बीच तीखी बहस भी हुई।
