इंदौर में शादीशुदा महिला से गैंगरेप:मदद के बहाने घर ले गया, फिर सुपर कॉरिडोर पर दो दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात
इंदौर में एक गुमशुदा महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने नामजद किया है। जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल है।
इंदौर में एक गुमशुदा महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने नामजद किया है। जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल है। एक आरोपी महिला को मदद के बहाने अपने घर ले गया और रात में छोड़ने के बहाने दोस्तों के साथ मिलकर सुपर कॉरिडोर पर महिला के साथ गैंग रेप किया।
इसके बाद आरोपी रात दो बजे उसे घर छोड़कर भाग गए। महिला के पति ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जब महिला वापस आई तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया। मल्हारगंज पुलिस ने जनता कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की महिला की शिकायत पर गैंग रेप का मामला दर्ज किया है।
इस मामले में पुलिस ने गणेश निवासी नैनोद मल्टी, गांधीनगर, उसके दोस्त राहुल और अमन को आरोपी बनाया है। गणेश मैजिक (ऑटो रिक्शा) चलाता है। वही बहाने से महिला को अपने घर ले गया। रात में खाना खाने के बाद उसे छोड़ने की बात की और सुपर कॉरिडोर पर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया।
मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक महिला 16 अक्टूबर की शाम अपने घर से बिना बताए निकली थी। महिला जब बड़ा गणपति चौराहे पर पहुंची, तो यहां मैजिक चालक गणेश ने उसे बातचीत की। महिला उसकी गाड़ी में बैठी तो गणेश ने पूछा कि उसे कहां जाना है। महिला ने जवाब नहीं दिया।
गणेश ने पुलिस को बताया कि मुझे समझ आ गया कि महिला शायद पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकली है। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। यहां अपनी भाभी से बातचीत कर महिला को खाना खिलाया। करीब 10 बजे महिला ने कहा कि उसे घर जाना है, उसे छोड़ दे।
सुपर कॉरिडोर से मेट्रो स्टेशन तरफ ले गया
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद गणेश ने महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और सुपर कॉरिडोर की तरफ निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर ले गया। यहां पहले से उसके दो साथी राहुल और अमन खड़े हुए थे। महिला को तीनों ने धमकाया और कहा कि उसकी हत्या कर उसे झाड़ियों के फेंक देगे।
जैसा वह कहते हैं वैसा करे इसके बाद आरोपियों ने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। जब पीड़िता वहां से भागने लगी तो राहुल और अमन झाड़ियों से निकलकर दूसरी तरफ भाग गए। इसके बाद गणेश फिर से पीछे आया और घटना के बारे में किसी को बताने पर हत्या करने की धमकी देने लगा।
इसके बाद रात ढाई बजे के लगभग जनता कॉलोनी के यहां छोड़कर फरार हो गया। देर रात में महिला डर के कारण सो गई। सुबह उठकर पति और पड़ोसी को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर बयान दर्ज कराए।
पति ने कराई थी गुमशुदगी
पीड़िता अपने पति से झगड़ा कर घर से चली गई थी। 16 को ही उसके पति ने रात में थाने आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पति और परिवार के लोगों को भी पुलिस ने रिश्तेदारों के यहां जानकारी निकालने के लिए कहा। इस मामले में पुलिस अफसर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं। महिला का बुधवार को मेडिकल भी कराया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले