इंदौर में जुटे छह राज्यों के डीजीपी, एक-दूसरे से साझा किया अपराधियों का डेटा
मप्र, छग, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उप्र के अधिकारियों की बैठक में एक-दूसरे से साझा किया अपराधियों का डाटा।
मप्र, छग, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उप्र के अधिकारियों की बैठक में एक-दूसरे से साझा किया अपराधियों का डाटा।
बैठक में मुख्य रूप से चुनावी समय में होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी से लेकर वांटेड बदमाशों को लेकर भी बात की गई।
इस वर्ष मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर छह राज्यों के पुलिस महानिदेशकों ने इंदौर में राज्य स्तरीय सीमा समन्वय बैठक की।चुनावों में कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए चुनाव आयोग ने सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों को समन्वय के निर्देश दिए हैं।इंदौर में हुई बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक शामिल हुए।
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। शनिवार को छह राज्यों के पुलिस महानिदेशकों ने इंदौर में राज्य स्तरीय सीमा समन्वय बैठक की। छह राज्य के अधिकारियों ने अपने-अपने प्रदेश में सक्रिय माफिया और वांछित अपराधियों का डाटा साझा किया। बैठक में सीआइडी, इंटेलिजेंस और कानून व्यवस्था से जुड़े अफसर भी शामिल थे।
प्रदेश में इसी वर्ष नवंबर माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। चुनावों में गड़बड़ी न हो, इसलिए चुनाव आयोग ने सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों को समन्वय के निर्देश दिए है। शनिवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पहुंचे। सभी राज्यों की सीमाएं एक दूसरे राज्यों से जुड़ी हुई है। चुनावों के दौरान हथियार, शराब, नकदी आसानी से पहुंचाई जा सकती है। बैठक में इसे रोकने की रूपरेखा बनाई गई।
पोर्टल पर जरूरी जानकारी करेंगे साझा
बैठक में यह भी तय हुआ कि इन राज्यों का एक पोर्टल बना लिया जाएगा, जिसमें जरूरी जानकारी साझा की जा सके। सीमावर्ती जिलों के एसडीओपी-टीआइ आपस में तालमेल बनाएंगे ताकि अपराधी को आसानी पकड़ा जा सके। वाट्सएप ग्रुप भी बनेंगे ताकि घटना होते ही सीमा सील कर दी जाए। नक्सली इलाकों में कामन आपरेशन चलाने पर भी सहमति बनी।
ये अधिकारी बैठक में हुए शामिल
बैठक में छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, गुजरात पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, उत्तर प्रदेश एडीजी आलोक सिंह, महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ, राजस्थान एडीजी (एडमिन) राजीव कुमार शर्मा, एडीजीपी (अपराध) दिनेश एमएन, आइजी (कानून) गौरव श्रीवास्तव, छग के आइजी (एसआइबी) ओपी पाल, उप्र के एडिशनल एसपी ओमप्रकाश सिंह, असीम चौधरी, मप्र स्पेशल डीजीपी (सीआइडी) जीपी सिंह, आइजी (कानून) अनुराग और पुलिस आयुक्त इंदौर मकरंद देऊस्कर, आइजी राकेश गुप्ता मौजूद थे।
मैसेज मिलते ही बार्डर सील कर देंगे टीआइ
सीमावर्ती इलाके के थाना प्रभारी वाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। मैसेज मिलते ही सीमा सील कर दी जाएगी।
इलाके में सक्रिय माफिया और वांछित अपराधियों का डाटा एक-दूसरे से साझा करते रहेंगे।
सीमावर्ती इलाकों के अपराधियों को पकड़ने के लिए संयुक्त आपरेशन चलेगा।
मप्र, छग, महाराष्ट्र के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों में प्रभावी कार्रवाई होगी।
अवैध शस्त्र, शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
अंतरराज्यीय नाकाबंदी के लिए चौकियां बनेंगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले