इंदौर में कुत्ता घुमाने पर विवाद, बैंक के गार्ड ने छत से चलाई अंधाधुंध गोलियां, दो की मौत, 6 घायल
इंदौर: शहर के खजराना थाना क्षेत्र में कुत्ता घुमाने की मामूली सी विवाद में बैंक के एक गार्ड ने तांडव किया है। उसने छत से एक के एक कई राउंड फायरिंग की है।
इंदौर: शहर के खजराना थाना क्षेत्र में कुत्ता घुमाने की मामूली सी विवाद में बैंक के एक गार्ड ने तांडव किया है। उसने छत से एक के एक कई राउंड फायरिंग की है। फायरिंग की इस घटना में पड़ोस में रहने वाले जीजा-साले की मौत हो गई है। वहीं, फायरिंग की घटना में छह लोग घायल हुए हैं। छत से फायरिंग करते हुए गार्ड का वीडियो सामने आया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। खजराना पुलिस ने आरोपी गार्ड राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई है। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी छत की बालकनी से खड़े होकर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। वहीं, मृतक राहुल और विमल रिश्ते में जीजा-साले हैं। दोनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। पीएम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि गार्ड राजपाल रजावत शाम में पालतू कुत्ते को टहला रहा था। इसी दौरान दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी राजपाल रजावत अपनी छत पर गया और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी दनादना कई राउंड गोलियां चलाई हैं। पड़ोसियों ने घटना का वीडियो रेकॉर्ड किया है। फायरिंग होता देख कई लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल वर्मा और विमल अमचा रिश्ते में जीजा-साले हैं। विमल का निपानिया में सैलून है और 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। राहुल लसूड़िया क्षेत्र के किसी ऑफिस में काम करता है।
वहीं, लोगों ने बताया कि पड़ोसियों से राजावत का हर दिन विवाद होता था। कुत्ते की वजह से ही विवाद होता था। गार्ड को कई बार कॉलोनी के लोगों ने समझाया भी था लेकिन इसका असर नहीं हो रहा था। वह पड़ोसियों की बात सुनने को तैयार नहीं था।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक गुरुवार रात राजपाल अपने डॉगी को बाहर घुमा रहा था। इस दौरान गली के स्ट्रीट डॉग उसके ऊपर भौंकने लगे। तभी अपने घर के बाहर बैठे विमल और राहुल के परिवार से गार्ड की कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया, कुछ देर बाद गार्ड अपने कमरे से निकला और पहली मंजिल की बालकनी से खड़े होकर एक के बाद एक कई फायर किए, जिसमें राहुल और विमल की मौत हो गई। खजराना पुलिस ने इस मामले में गार्ड, उसके बेटे और एक रिश्तेदार को आरोपी बनाया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले