दरसअल इन्दौर महापौर द्वारा कुछ दिन पहले एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया था मगर कुछ ही दिन हुए और इंदौर नगर निगम के द्वारा 50 से अधिक पेड़ो की बलि दे दी गई । वही भाजपा नेता और पार्षद पति मनोज मिश्रा ने अपने सख्त तेवर दिखाते विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
दरअसल, वार्ड 7 में सरकारी जमीन पर लगे बिल्व पत्र, सुरजना, बरगद, इमली, नीम, पीपल और चंदन जैसे कई पूज्यनीय पेड़ों की बलि इंदौर नगर निगम ने ले ली। यह मामला जैसे ही भाजपा नेता मनोज मिश्रा के संज्ञान में आया, उन्होंने इस पर विरोध शुरू कर दिया मनोज मिश्रा ने बताया कि करीब 50 पेड़ इंदौर नगर निगम ने काट दिए। उन्होंने निगम से निवेदन किया है कि पेड़ों की कटिंग रोकी जाए अन्यथा वो आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
वही मौके पर पहुँचे एसडीएम विनोद राठौर ने बताया कि निगम की परमिशन से ही 50 से अधिक पेड़ काटे गए है निगम द्वारा पेड़ो की कटाई के लिए बाकायदा अनुमित ली गई थी जहा विकास के नाम पर 50 से अधिक पेड़ो की बलि चढ़ा दी गई है वही इन्दौर महापौर द्वारा एक तरफ एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया था तो दूसरी तरफ इन्दौर नगर निगम द्वारा 50 से अधिक पेड़ काट कर पानी फेर दिया गया ।
