इंदौर की सीएचएल हास्पिटल के कार्डियक आइसीयू में लगी आग, मची अफरा-तफरी
एलआइजी चौराहे के पास सीएचएल हास्पिटल की पहली मंजिल पर बने कार्डियक आइसीयू में बुधवार रात करीब रात 9.30 बजे आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई।
- एलआइजी चौराहे के पास सीएचएल हास्पिटल की पहली मंजिल पर बने कार्डियक आइसीयू में बुधवार रात करीब रात 9.30 बजे आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई।
- सीएचएल हास्पिटल की पहली मंजिल पर कार्डियक आइसीयू में लगी आग
- रात 9.30 बजे – मची अफरा-तफरी, मरीजों को किया शिफ्ट
- घबराए स्वजन अस्पताल पहुंचे
एलआइजी चौराहे के पास सीएचएल हास्पिटल की पहली मंजिल पर बने कार्डियक आइसीयू में बुधवार रात करीब रात 9.30 बजे आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। मरीज और स्वजन घबरा गए। वार्ड में धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में मुश्किल आने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट करना शुरू कर दिया। कुछ घबराए मरीजों के स्वजन मरीजों को लेकर अस्पताल छोड़ने की तैयारी करने लगे। घटना के समय उस कक्ष में पांच और पहली मंजिल पर 35 मरीज भर्ती थे। शार्ट-सर्किट से आग लगना बताया गया है।
मरीजों को अन्य वार्ड में किया गया शिफ्ट
सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। हालांकि इससे पहले ही हालात नियंत्रण में आ गए थे। मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट करने के साथ ही आग बुझा ली गई थी। शार्ट-सर्किट बेड पर लगे मल्टीपेरा मानिटर और अन्य उपकरणों में हुआ था। कुछ मरीजों को कैज्युलटी में शिफ्ट किया गया। धुएं से वहां सुरक्षाकर्मी भी प्रभावित हुए। लोग जोर-जोर से खांस रहे थे। हालत को नियंत्रण में आने करीब आधे घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। स्वजन से मिलने आए द्वारकापुरी निवासी अशोक खटवासे ने वार्ड का कांच हाथ से तोड़ा, जिसमें उनके हाथ में चोट आई।
अस्पताल के चीफ आपरेटिंग आफिसर धनंजय कुमार ने बताया कि घटना के समय आइसीयू में पांच मरीज थे। उनको समय रहते शिफ्ट कर दिया गया था। रात 11.30 बजे सीएमएचओ बीएस सैत्या भी पहुंचे। मरीजों ने कहा- धुएं से दम घुटने लगा थावार्ड में धुआं फैल गया था। इससे दम घुटने लगा था। मंगलवार को मुझे स्टैंट लगाए गया था। अस्पताल का स्टाफ मुझे वार्ड से निकालकर लाया। इस दौरान बहुत घबरा गए थे। हम अभी चल नहीं पा रहे हैं। -मरीज नियामत बी आज ही मेरी एंजियोंप्लास्टि हुई है। मेरे बेड के पास ही आग लगी। हाथ में लगी स्ट्रीप को निकालकर बाहर भागा। हालात को ठीक होने में 30-40 मिनट का समय लगा।
मरीज जगदीश प्रसाद जिस कमरे में आग लगी, हम उसके पास वाले कमरे में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन के लोग आए और सभी मरीजों को वहां से दूसरे वार्ड में ले जाने लगे। हमें भी पकड़कर तल मंजिल पर लेकर आए। कुछ अन्य को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया।
मरीज किशोर तापड़िया गंभीर था मरीज, दे रहे थे सीपीआर
डा. मनीष पोरवाल के मुताबिक कार्डियक आइसीयू में बेड नंबर 15 नंबर एक गंभीर मरीज आया था। उसे सीपीआर दिया जा रहा था, तभी शार्ट-सर्किट से आग लगी और धुआं उठा। उस समय वार्ड में चार मरीज थे। चारों को पास के आइसीयू में शिफ्ट किया। जहां आग लगी, उसके पास वाले आइसीयू में हार्ट की सर्जरी वाले 12 मरीज थे। उस कक्ष के दरवाजे बंद कर दिए, ताकि धुआं नहीं पहुंचे। जहां आग लगी उसके कांच तोड़ दिए। आधे घंटे परेशानी का माहौल रहा। परिसर में सेंट्रल आक्सीजन लेवल को लो किया, ताकि आग ना फैले। मरीजों को सिलिंडर से आक्सीजन दी गई। सभी मरीज सुरक्षित हैं। एक गंभीर मरीज को स्वजन को दूसरे अस्पताल में ले गए।
घटना की जानकारी मिली है। कोई भी मरीज हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जाएगी। शहर के सभी अस्पतालों में फायर सुरक्षा मापदंडों का पालन करवाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं
बीएस सैत्या, सीएमएचओ

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले