इंदौर। मुस्लिम बस्तियों पर बीजेपी प्रत्याशी मालिनी गौड़ का बड़ा बयान! कहा- जो वंदे मातरम् नही बोलते…
इंदौर की पूर्व महापौर और विधानसभा चार से लगातार तीन बार की विधायक और चौथी बार फिर बीजेपी प्रत्याशी मालिनी गौड़ ने हार्डकोर हिंदुत्व की ओर जाते हुए तीखा बयान दिया है।
इंदौर की पूर्व महापौर और विधानसभा चार से लगातार तीन बार की विधायक और चौथी बार फिर बीजेपी प्रत्याशी मालिनी गौड़ ने हार्डकोर हिंदुत्व की ओर जाते हुए तीखा बयान दिया है। उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में हुए आमने-सामने कार्यक्रम में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में नहीं जाने के सवाल पर कहा कि- राष्ट्रवाद में मेरी आस्था, राष्ट्रद्रोहियों से बैर है। जो वंदेमातरम बोलेगा उसका ही वोट चाहिए और मैं ऐसे एरिया में वोट लेने भी नहीं जाती हूं, जहां वंदेमातरम नहीं बोलते या हमारे भारत की प्रशंसा नहीं करते हैं, भारत माता की जय नहीं बोलता है। गौड़ ने यह बयान मीडिया के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में नहीं जाने, उने इलाकों में गौड़ परिवार का खौफ होने के सवाल पर दिया।
हार्डकोर हिंदुत्व के कारण अयोध्या के रूप में जानी जाती है विधानसभा चार
मालिनी गौड़ ने इस बयान के साथ इंदौर विधानसभा चार में अपने वोट बैंक को एकुजट रखने का काम करने की कोशिश की है। यह विधानसभा साल 1990 से ही बीजेपी के पास है, यहां तब कैलाश विजयवर्गीय जीते और फिर 1993, 1998, 2003 में लक्ष्मण सिंह गौड़ जीते फिर मालिनी 2008. 2013, 2018 से जीत रही है । लक्ष्मण सिहं गौड़ के कार्यकाल में यह विधानसभा हिंदुत्व के कारण अयोध्या के रूप में ख्यात हो गई। उस समय वह मुस्किल बाहुल्य इलाके में वोट मांगने भी नहीं जाते थे। अब मालिनी गौड़ ने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए यह बड़ा बयान दिया है।
क्यों दिया गौड़ ने यह बयान
गौड़ का यह बयान सोचा समझा है। कारण साफ है क्योंकि कांग्रेस के जो उम्मीदवार है राजा मांधवानी, वह पाकिस्तान से आए सिंधी है। इस चुनाव में बार-बार उनके पाकिस्तानी होने का मामला उछल रहा है। नामांकन दौरान भी आपत्ति लगी थी और मामला हाईकोर्ट तक गया था, हालांकि बाद में आपत्तियां खारिज हुई और उनका नामांकन मंजूर हो गया।
कांग्रेस के मांधवानी और आप के जोशी ने चंदाखोरी का मुद्दा उठाया
कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में चंदाखोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि यहां व्यापारियों को डराया धमकाया जाता है। सालों से एक परिवार का राज चल रहा है। विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। विकास के नाम पर मकान तोड़े गए हैं, मुआवजा दिया जाना चाहिए, लेकिन क्षेत्र में मनमाने तरीके से मकान, दुकान तोड़े गए। जंगलराज चल रहा है। वहीं आप के प्रत्याशी डॉ. पियूष जोशी ने कहा कि ई- कामर्स की चुनौती आगे खड़ी है और हमें अब नीतियां व्यापारियों के हित में करने की जरूरत है। मैदान में विकास कम नहीं हुए हैं।
गुंडागर्दी और व्यापारियों से वसूली के आरोप
मांधवानी और जोशी दोनों ने ही क्षेत्र में गुंडागर्दी होने, व्यापारियों से वसूली होने के आरोप लगाए और कहा कि मैदान में कोई विकास नहीं हुआ है फिर पता नहीं कहां से इसे अयोध्या कहा जाता है। थानों में सुनवाई नहीं होती है और गौड़ परिवार का खौफ चलता है। वहीं गौड़ ने कहा कि यह सभी बेवजह के आरोप है, जाकर किसी भी व्यापारियों से जाकर इंटरव्यू ले लो और पूछ लो ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले