इंटरनेट मीडिया पर नाम बदलकर युवकों ने की दोस्ती, किशोरियों को होटल में मिलने बुलाया
फर्जी आधार कार्ड बनाकर होटल में बुक किए कमरे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। पुलिस ने दर्ज किया केस। पुलिस ने चंदन नगर के इरफान खान और श्रीराम नगर एयरपोर्ट रोड के रहमान खान पर दर्ज किया केस।
फर्जी आधार कार्ड बनाकर होटल में बुक किए कमरे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। पुलिस ने दर्ज किया केस।
पुलिस ने चंदन नगर के इरफान खान और श्रीराम नगर एयरपोर्ट रोड के रहमान खान पर दर्ज किया केस।
आरोपितों ने इंटरनेट मीडिया पर किशोरियों को खुद के नाम प्रेम और कुलदीप बताए थे।
युवकों के आधार कार्ड पर नाम दूसरा था। मोबाइल की पड़ताल की तो असली नाम सामने आए।
लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक होटल में सोमवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो किशोरियों के साथ वर्ग विशेष के युवकों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपित इरफान पुत्र रशीद खान निवासी चंदन नगर और रहमान पुत्र अशफाक खान निवासी श्रीराम नगर एयरपोर्ट रोड के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपितों ने किशोरियों से इंटरनेट मीडिया पर हिंदू बनकर दोस्ती की। एक किशोरी का जन्मदिन होने पर मिलने के लिए उन्हें सेफरोन होटल में बुलाया और फर्जी आइडी लगाकर उन्हें रुकवाया।़
आधार के फोटो में चेहरा दूसरा था
बताया जा रहा है कि आरोपितों ने किशोरियों को अपने नाम प्रेम और कुलदीप बताए थे। इन्हीं नाम की फर्जी आइडी लगाकर दो कमरे बुक करवाए थे। हिंदू संगठन के लोगों ने बताया कि दोनों लड़कों ने आधार कार्ड दिखाए, लेकिन उनमें लगे फोटो से इनका चेहरा अलग था। इसके बाद इनके मोबाइल की जांच की तो इनके असली नाम इरफान और रहमान सामने आए।
लड़कियों के आधार कार्ड पर भी अलग लिखा था पता
जब किशोरियों से उनकी आइडी मांगी तो आधार कार्ड में कटनी और भोपाल की निवासी पाई गईं। होटल में दिए आइडी को देखा तो उनमें इनका पता देवास और राजस्थान का लिखा था। पुलिस के मुताबिक, होटल संचालक ने प्रकरण दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि रात 12 बजे दो लड़कियां और दो लड़के आए थे। आइडी उन्होंने वाट्सएप पर भेजी तो नाम कुछ और आया था। इन्होंने फर्जी आइडी दी थी। इस पर 420 की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया।
लड़कियों ने कहा- हमें नहीं पता था कि ये दूसरे वर्ग के हैं
बाद में पता चला कि वर्ग विशेष के युवकों ने किशोरियों की फर्जी आइडी होटल में दी थी। किशोरियों ने बताया कि हमें नहीं पता था कि ये दोनों हिंदू नहीं हैं। उन्होंने हिंदू बनकर इंटरनेट मीडिया पर बात की। एक किशोरी का जन्मदिन था, इसलिए यहां आए थे। इन्होंने होटल में फर्जी आइडी दी। इसकी भी हमें जानकारी नहीं है। इन दोनों से हम पहली बार मिले हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले