आरटीओ में हड़ताल खत्म, फिटनेस के लिए कार्यालय पहुंचे सैकड़ों वाहन
पांच दिनों से चली आ रही हड़ताल शनिवार को खत्म हुई। दिनभर सामान्य दिनों की तरह काम हुआ। फिटनेस के लिए कई वाहन कार्यालय पहुंचे। हड़ताल के कारण पांच दिन से फिटनेस, परमिट और लाइसेंस के कार्य प्रभावित हुए।
पांच दिनों से चली आ रही हड़ताल शनिवार को खत्म हुई। दिनभर सामान्य दिनों की तरह काम हुआ। फिटनेस के लिए कई वाहन कार्यालय पहुंचे।
हड़ताल के कारण पांच दिन से फिटनेस, परमिट और लाइसेंस के कार्य प्रभावित हुए। फाइलों की पेंडेंसी भी बढ़ गई।
शनिवार को करीब 120 वाहनों के फिटनेस किए गए, जबकि आम दिनों में करीब 100 वाहनों के फिटनेस किए जाते है।
विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के सभी आरटीओ अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर थे। इससे सभी काम प्रभावित हुए।
प्रदेश के सभी परिवहन आफिसों में चल रही हड़ताल पांच दिन बाद खत्म हो गई और शनिवार को सभी आफिस अपने तय समय से खुले। हड़ताल खत्म होने की जानकारी लगते ही कार्यालय के बाहर फिटनेस के लिए वाहनों की कतार लग गई। सैकड़ाें वाहनों के फिटनेस किए गए। हड़ताल के कारण पांच दिन से फिटनेस, परमिट और लाइसेंस के कार्य प्रभावित थे। इस दौरान आनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों की फाइलों की पेंडेंसी भी बढ़ गई है।
नायता मुंडला स्थित परिवहन कार्यालय में सोमवार से चल रही हड़ताल शनिवार को समाप्त हुई। इस कारण आरटीओ कार्यालय में कमर्शियल वाहनों के फिटनेस के लिए लाइन लग गई। करीब 120 वाहनों के फिटनेस किए गए, जबकि आम दिनों में करीब 100 वाहनों के फिटनेस किए जाते है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के आह्वान पर आरटीओ की हड़ताल बुलाई गई थी। पांच दिन से आरटीओ आफिस बंद होने से आवेदकों को असुविधा होने लगी थी। हजारों वाहनों के पंजीयन, फिटनेस, परमिट सहित लाइसेंस के कार्य प्रभावित हो रहे थे। गणेशोत्सव में बिकने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट भी देरी से जारी होगी।
लाइसेंस के आवेदक हुए परेशान
आरटीओ की हड़ताल के कारण लाइसेंस से जुड़े कार्य सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होने के बाद भी अधिकारियों का अप्रूवल नहीं होने से लाइसेंस के कार्य आगे नहीं बढ़ सके। सबसे ज्यादा वाहन ट्रायल, फोटो और बायोमेट्रिक के लिए आवेदक परेशान हुए। यह कार्य पांच दिन से प्रभावित थे।
सामान्य दिन की तरह हुआ काम
लंबे समय से चल रही हड़ताल स्थगित होने के बाद शनिवार को कार्यालय में कार्य शुरू हुए। सबसे अधिक भीड़ वाहनों के फिटनेस के लिए दिखी। 100 से अधिक वाहनों के फिटनेस किए गए। अन्य विभागों में सामान्य दिन की तरह की कार्य हुआ। – प्रदीप कुमार शर्मा, आरटीओ

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले