आज सुबह महाकाल शिवलिंग पर चढ़ने वाले जल, भस्म और भांग के नमूने लिए । जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की सात सदस्यों की टीम ने शिवलिंग क्षरण को लेकर जांच की।
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर शिवलिंग क्षरण को रोकने के लिए जीएसआई जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की सात सदस्य टीम उज्जैन पहुंची, टीम ने मंदिर में आज सुबह भस्म ,शिवलिंग पर चढ़ने वाला जल और भांग के नमूने लिए।
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर शिवलिंग क्षरण को रोकने के लिए जीएसआई जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की सात सदस्य टीम उज्जैन पहुंची, टीम ने मंदिर में आज सुबह भस्म ,शिवलिंग पर चढ़ने वाला जल और भांग के नमूने लिए। जांच टीम भोपाल जाकर अधिकारियो को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके पहले भी कई बार आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) और जीएसआई (GSI) की टीम यहां आकर जांच कर चुकी है।
उज्जैन । महाकाल ज्योतिर्लिंग के शिवलिंग के क्षरण को लेकर आज सुबह महाकाल में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की सात सदस्यों की टीम पहुंची और टीम ने महाकाल पर चढ़ने वाली भस्म जल और भांग के नमूने लिए। महाकाल मंदिर शिवलिंग को हो रहे नुकसान (क्षरण) को लेकर मामला 2017 में सुप्रीम कोर्ट में चला गया था। इस मामले में आदेश जारी किया था कि ASI और GSI की टीम प्रति वर्ष शिवलिंग की जांच कर रिपोर्ट कोर्ट को सौंपे। सोमवार को सात सदस्यीय दल ने मंदिर पहुंचकर शिवलिंग की स्थिति का आंकलन किया. टीम ने शिवलिंग पर चढ़ाई गई सामग्री और जल का सैम्पल लिया। टीम ने मंदिर में चढ़ने वाले आर ओ जल के सेम्पल को भरकर अपने साथ ले गए। लेबोरेटरी में टेस्टिंग के बाद रिपोर्ट जीएसआई के अधिकारियों को सौपी जाएगी। जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के भोपाल ऑफिस से आए डायरेक्टर आर एस शर्मा सहित सात लोगो के दल ने सुबह से मंदिर में अलग अलग सेम्पल लेना शुरू किये। जिसमें भस्म,आर ओ वाटर, भांग ,श्रृंगार और पूजन के बाद चेम्बर में निकलने वाले पानी के नमूने लिए है। टीम पानी भांग और श्रृंगार का टेस्ट कर ये जांचेगी की इनसे शिवलिंग को क्षरण तो नहीं हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में सौपा जाएगा।
महाकाल लोक बनने के बाद लाखों की संख्या में भक्त रोजाना मंदिर पहुंच रहे है। ऐसे में मंदिर समिति ने क्षरण और भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गर्भ गृह को बंद कर दिया है। इसके बाद से सिर्फ वीवीआईपी या पण्डे पुजारी ही गर्भगृह में पूजन अभिषेक करते है। ऐसे में टीम ने जो सेम्पल लिए उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की पांच माह से बंद गर्भगृह से शिवलिंग कितना सुरक्षित रह पाया है। या फिर पहले जैसे ही क्षरण हो रहा है।
जीएसआई की टीम ने साल 2019 में महाकाल मंदिर का निरीक्षण कर सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी. उसके बाद दिसंबर 2022 में जीएसआई ने फिर से निरीक्षण किया था. उसने पाया कि 2021 में दिए गए कई सुझावों पर अमल नहीं किया गया है. शिवलिंग पर भस्म का गिरना और श्रद्धालुओं की स्पर्श पूजा और रगड़ने से ज्योतिर्लिंग को नुकसान हो रहा है। महाकाल के शिवलिंग को रगड़ने, भस्म गिरने और स्पर्श पूजा से ज्योतिर्लिंग पर छोटे-छोटे छिद्र बन गए हैं, और ये बढ़ रहे हैं. इससे बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे क्षरण हो रहा है जिसके बाद जुलाई 2023 से गर्भ गृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले