देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

आज शहर मे रतजगा, निकलेंगी झिलमिलाती झांकियां

जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम। इंदौर । मां अहिल्या की पावन नगरी इंंदौर अपने गौरवशाली इतिहास के लिए केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी प्रसिद्ध है।

Abhishek Raghuvanshi28 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम।

इंदौर । मां अहिल्या की पावन नगरी इंंदौर अपने गौरवशाली इतिहास के लिए केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी प्रसिद्ध है। अपनी इन्ही ऐतिहासिक परंपराओं को बनाए रखते हुए इंदौर में इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी चल समारोह 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह का शताब्दी वर्ष माना जा रहा है। अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर 28 एवं 29 सितंबर की दरमियानी रात को शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए झिलमिलाती झांकियों का कारवां निकालेगा। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से कई शहरों के लोग शामिल होंगे माना जाए तो यह परंपरा को आज से100 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। समारोह के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है।


पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी खजराना गणेश मंदिर, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, होप टेक्सटाईल (भण्डारी मिल), कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी, जय हरसिद्धी माँ सेवा समिति, श्री शास्त्री कार्नर नवयुवक मंडल की झांकियां इंदौर शहर को रोशन करते हुए निकलेंगी। सभी झांकियां अपने अखाड़ों के साथ चल समारोह में शामिल होंगी।

तस्वीरों में खबर5 फोटो


कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने बताया है कि चल समारोह के सफल आयोजन हेतु शहर में कानून व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिन मार्गो से झांकियां निकाली जाएंगी उनमें कोई अवरोध ना रहे इसका विशेष ध्यान दिया गया है। साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। जुलूस मार्ग पर फायर ब्रिगेड तथा एंबुलेंस को भी तैनात किया गया है। चल समारोह के आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए झांकी मार्ग पर एम्बुलेंस मय डॉक्टर आयोजन की समाप्ती तक उपलब्ध रहेंगे। बिजली कंपनी का झांकी व्यवस्था के लिए अस्थाई कंट्रोल रूम रहेगा, जो अल सुबह झांकी समाप्त होने तक कार्यरत रहेगा। झांकियों के साथ पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि कोई असुविधा होने पर उन्हें तत्काल रुप से संपर्क किया जा सके। इस बात की विशेष व्यवस्था की गई है कि चल समारोह में अनाधिकृत झांकियां अवैध रूप से शामिल ना हो।
झांकियों का क्रम
चल समारोह में निकलने वाली झांकियों का क्रम पूर्व वर्षों की भांति निम्न अनुसार रहेगा- 1. खजराना गणेश मंदिर, 2. इंदौर विकास प्राधिकरण, 3. नगर निगम, 4. होप टेक्सटाईल (भण्डारी मिल), 5. कल्याण मिल, 6.मालवा मिल, 7. हुकुमचंद मिल, 8. स्वदेशी मिल, 9. राजकुमार मिल, 10. स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी, 11. जय हरसिद्धी माँ सेवा समिति, 12. श्री शास्त्री कार्नर नवयुवक मंडल। झांकियां निकालने का सिलसिला शाम 6 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। सबसे पहले श्री खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकलेगी। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी शाम 6 बजे इस झांकी का पूजन करेंगे।
चल समारोह हेतु निर्धारित मार्ग
झांकी/अखाडों का प्रारम्भ डी.आर.पी. लाईन/दरगाह (श्रम शिविर) से प्रारम्भ होकर जेल रोड चौराहा, कृष्णपुरा चौराहा से फूट मार्केट होकर नंदलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा होकर नरसिंह बाजार चौराहा, शीतलामाता बाजार, गोराकुंड, राजबाडा होकर अपने गंतव्य स्थल पर जायेंगें।
अखाड़ों की व्यवस्था
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये है कि अखाड़े अपने-अपने निर्धारित झांकियों के साथ चल समारोह में शामिल हों। यदि झांकी पहले निश्चित स्थान पर आ जाती है, तो उसे उसी क्रम में बिना अखाड़े के जाने दिया जाएगा। अखाड़े इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वे किसी अन्य झांकी के साथ शामिल ना हो, झांकी के साथ अखाड़े प्रारंभ से ही साथ चलेंगे। बीच में कोई अखाड़ा उसमें शामिल नहीं हो सकेगा। अखाड़ों में शराब आदि नशा करके चलना प्रतिबंधित है। साथ ही तेज धारदार संघातिक हथियार लेकर चलना भी प्रतिबंधित है। मिट्टी के तेल को मुंह में भरकर आग उड़ाना एवं अन्य खतरनाक किस्म के करतब भी प्रतिबंधित है। अखाड़ों के व्यक्तियों द्वारा आदेश नहीं मानने पर उन्हें तुरंत जुलूस से अलग कर दिया जाएगा।
प्रत्येक अखाड़े के सदस्य स्वागत मंच पर एक मिनिट तथा निर्णायक मंच पर निर्धारित अवधि में करतब दिखायेंगे। यदि झांकियों के बीच में गैप हो तो ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा अखाड़ों को आगे बढ़ाने संबंधी दिये गये निर्देशों का अखाड़ों द्वारा पालन किया जायेगा।
निर्णायक मंच के समक्ष होगा गतका परी और एक हाथ का पटा एवं बनेठी का प्रदर्शन
समारोह में सर्वश्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों के चयन के लिये जिला प्रशासन द्वारा निर्णायक मंच बनाया गया है। इस मंच के समक्ष अखाड़ों के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली शस्त्रकला का निर्धारण कर दिया गया है। निर्णायक मंच के समक्ष अखाड़ों के कलाकार गतका परी तथा एक हाथ का पटा और बनेठी का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक कला के लिये तीन-तीन मिनट का समय दिया जायेगा।
क्लोज सर्किट टीवी/ कैमरों से रखी जाएगी निगरानी
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने बताया कि संपूर्ण झांकी मार्ग पर क्लोज सर्किट टीवी और कैमरा के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। कार्यक्रम में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑