आईडीए में कपड़े उतार प्रदर्शन की खबर के बाद चेयरमैन-सीईओ हुए गायब, पीड़ितों ने जूनियर अधिकारियों के सामने उतारे कपड़े किया प्रदर्शन
INDORE. इंदोर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की हठधर्मिता और बेशर्मी का पर्दाफाश करने के लिए कालिंदी सोसयटी के पीड़ित प्लाटधारको ने मंगलवार, 26 सितंबर को कपड़े उतारने वाला प्रदर्शन किया।
INDORE. इंदोर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की हठधर्मिता और बेशर्मी का पर्दाफाश करने के लिए कालिंदी सोसयटी के पीड़ित प्लाटधारको ने मंगलवार, 26 सितंबर को कपड़े उतारने वाला प्रदर्शन किया। करीब 30 पीड़ित आईडीए में सुबह जमा हुए, लेकिन आईडीए चेयरमैन जयपत सिंह चावड़ा उपाध्यक्ष गोलू और सीईओ आरपी अहिरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकार नदारद मिले। लेकिन पीड़ित नहीं रुके और जूनियर अधिकारियों के चेंबर में पहुंचे और कपड़े उतारने लगे। इस पर एक अधिकारी ने कहा कि मेरे सामने करके क्या होगा यह वो वरिष्ठ के सामने बात रखिए, लेकिन पीड़ित बोते सभी के सामने सालों से परेशानी रख रहे हैं. कोई सुनने को तैयार नहीं है। हम आए हैं तो प्रदर्शन करते हुए बात रखेंगे। इसके बाद सभी ने कपड़े उतारे और अर्धनग्न होकर आईडीए पर जमकर आरोप लगाए
हर सप्ताह दान देंगे अपने वस्त्र, महिलाएं चुनरी, चूड़ियां देगी
सदस्य अनुराग अग्रवाल ने द सूत्र से कहा कि अभी तो हम कुछ ही सदस्य ही आईडीए आए और यह प्रदर्शन किया। बार-बार इसे दोहराया जाएगा। इसके बाद भी यह नहीं मानते है तो इसमें पीड़ित महिलाएं भी शामिल होगी और अपनी ओर से आईडीए में चुनरी फेंकेगी और चूड़ियां भी वहां भेंट करेंगी
इस बार वोट बीजेपी नही नोटा को
अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट ने जब साफ कह दिया कि स्कीम राज्य कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी यह लोग अड़े हुए है। बोर्ड संकल्प पास हो चुका है। कौन है जो एनओसी रोककर रखे हुए है? यह तो भूमाफिया जैसा रवैया है, जो करते करके बैठा रहता है हमे सरकारों से मतलब नहीं है. राजनीति से हमे मतलब नहीं है हम तो नोटा को वोट देंगे हमार तरह कई सोसायटी आईडीए से परेशान है। विकास अरोड़ा ने कहा कि आईडीए नहीं माना जो प्रदर्शन और बड़ा उम्र होता जाएगा।
साल 1998 में हुए हाईकोर्ट का आदेश भी नहीं मान रहा आईडीए
सदस्यों ने बताया कि आईडीए ने एमआर 9 के पास यह स्कीम लांच की थी। इसमें रघुवीर गृह निर्माण संस्था की जमीन जिसमें कालिंदी आती है, उसकी जमीन भी चिन्हित की। हाईकोर्ट में सदस्य सदाशिव जोशी और अन्य गए और इस पर 1996 और 1998 में हाईकोर्ट ने फैसला करते हुए स्कीम को खारिज कर दिया। लेकिन जब भी आईडीए से एनओसी लेने जाने पर वह इसे अपनी स्कीम 53 का हिस्सा बताते हुए मना कर देता है। आईडीए के चलते ना हमे यहां मकान बनाने की मंजूरी मिल रही है और ना ही आईडीए ने कभी कोई मुआवजा ही दिया। साल 2019 में हमने अवमानना याचिका भी दायर की हुई है। साथ ही अब जिला कोर्ट में केस लगाया जा रहा है कि वह हाईकोर्ट में झूठे शपथपत्र देकर बरगला रहे हैं।
14 अगस्त 2013 को आईडीए खुद ही पास कर चुका प्रस्ताव
आईडीए 1998 में हाईकोर्ट के आदेश के तहत स्कीम को लैप्स भी कर चुका है। इस संबंध में 14 अगस्त 2013 में प्रस्ताव पास हुआ था- इसमें तत्कालीन सीईओ के हस्ताक्ष भी है। इसमें कहा गया कि रघुवंशी गृह निर्माण सहकारी संस्था की भूमि चूंकि योजना क्रमांक 53 में समाविष्ट है। प्राधिकारी द्वाराइस योजना को समाप्त किया जा चुका है। इसलिए संस्था के साथ किया गया अनुबंध समाप्तकरन के लिए वैधानिक कार्रवाई की जाए। एक अन्य जगह आईडीए ने यह भी माना है कि योजना 53 में किसी तरह के खर्च की कोई प्रशासकीय स्वीकृति नहीं ली गई है यानि कोई खर्च इस योजना के लिए आईडीए ने खर्च नहीं किया है
अयोध्यापुरी से लेकर पुष्पविहार सभी आईडीए से परेशान
आईडीए से कई संस्थाएं और हजारों प्लॉटधारक परेशान है। हाल ही में 20 सितंबर को इंदोर में सीएम के दौरे के दौरान भी अयोध्यापुरी (देवी अहिल्या सोसायटी) और पुष्पविहार मजूदर पंचायत) सोसायटी के सदस्यों ने सीएम से भी आईडीए के रवैए की शिकायत की थी। यह भी 20 साल से ज्यादा समय से परेशान है। इन्हें भी आईडीए स्कीम मुक्ति का एनओसी नहीं दे रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
