Delhi Metro स्टेशन पर मास्टरबेट करने वाला अरेस्ट, लड़की के सामने की थी गंदी हरकत
दिल्ली मेट्रो में एक लड़की के सामने मास्टरबेशन (हस्त मैथुन) करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम शिवम शर्मा (23) बेगमपुर का रहने वाला है और एक दवा कंपनी में मार्केटिंग विभाग में काम करता है.
दिल्ली मेट्रो में एक लड़की के सामने मास्टरबेशन (हस्त मैथुन) करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम शिवम शर्मा (23) बेगमपुर का रहने वाला है और एक दवा कंपनी में मार्केटिंग विभाग में काम करता है.
जानकारी के मुताबिक बीते सात अगस्त को लड़की तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में बैठी थी. पीड़िता मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उतरी और प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचकर अपने दोस्त का इंतजार करने लगी. इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा एक लड़का उसे देखकर मास्टरबेशन और अश्लील हरकत करने लगा. इसके बाद पीड़ित लड़की ने CISF को इस घटना की जानकारी दी. तुरंत ही सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो आरोपी मेट्रो में बैठकर वहां से फरार हो गया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच शुरू की.
आरोपी ने बी फार्मा कंपनी में काम करता है
पुलिस ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक कि तो उसमें पूरी घटना कैद थी. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी नांगली मेट्रो स्टेशन पर उतरा है. वहां जांच में पता चला कि आरोपी बेगमपुर में रहता है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
सीसीटीवी की जांच के बाद आरोपी की पहचान की गई
अजीबो गरीब हरकतों वाले वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों से निवेदन करते हुए कहा है कि DMRC परिसर सीसीटीवी की निगरानी में है और यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करें.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले