Delhi मेट्रो में आपत्तिजनक कपड़े पहनकर यात्रा करती रही युवती, DMRC ने यात्रियों से की ये अपील
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को नया आयाम देने वाली डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने यात्रियों से मर्यादित पोशाक पहनने की अपील की है, ताकि दूसरे यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस ना पहुंचे।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को नया आयाम देने वाली डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने यात्रियों से मर्यादित पोशाक पहनने की अपील की है, ताकि दूसरे यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस ना पहुंचे। साथ ही डीएमआरसी ने मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों से अपने आचरण को मर्यादित बनाए रखने की भी सलाह दी है। डीएमआरसी ने यह बयान मेट्रो में आपत्तिजनक कपड़े पहनकर सफर करती युवती का वीडियो व फोटो वायरल होने के बाद जारी किया है।
पिछले दो दिनों से वायरल हो रहे युवती के इस वीडियो को लेकर इंटरनेट मीडिया पर बहस भी छिड़ी हुई है। कई लोगों ने ट्वीट कर सार्वजनिक परिवहन मेट्रो में युवती के इस तरह के पहनावे को आपत्तिजनक बताया है। इस मामले पर अब डीएमआरसी ने चुप्पी तोड़ी है।
डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो के संचालन और रखरखाव अधिनियम की धारा 59 के तहत अभद्रता एक दंडनीय अपराध है। लिहाजा इस तरह के मामलों में यात्रियों से शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद मेट्रो में निगरानी बढ़ा दी गई है।
डीएमआरसी का कहना है कि यदि कोई यात्री इस तरह के पोशाक में दिखता है तो उसकी जांच की जाएगी। दोबारा ऐसा आचरण करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि, यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद एक व्यक्तिगत मुद्दा है। फिर भी यात्रियों से उम्मीद की जाती है कि वे जिम्मेदार तरीके से खुद अपने आचरण का ख्याल रखें। यात्री मेट्रो व अन्य सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में यात्रा करते समय मर्यादा बनाए रखें।
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने कहा कि मेट्रो यात्रियों से उन सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकाल का पालन करने की उम्मीद करती है, जो समाज में स्वीकृत है। यात्रियों को ऐसे किसी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पोशाक नहीं पहनना चाहिए, जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले