देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 10 बार पढ़ी गई

AAP ने जताई केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, पार्टी दफ्तर में बुलाई इमरजेंसी बैठक

दिल्ली में शराब घोटाले पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज पूछताछ के लिए बुलाया है. उनसे सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ जारी है.

Abhishek Raghuvanshi17 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली में शराब घोटाले पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज पूछताछ के लिए बुलाया है. उनसे सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ जारी है. वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर हैं. पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में भी लिया है. 

इस सबके बीच आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जताई है. इसको ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी दफ्तर में इमरजेंसी बैठक बुलाई है. इसमें पार्टी के तमाम पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और नेता शामिल हुए हैं. साथ में दिल्ली की मेयर और डिप्टी मेयर भी बैठक में शामिल हुई हैं.

दरअसल, दिल्ली में कथित शराब घोटाले की जांच अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है. इस मामले में सीबीआई आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है. सीबीआई ने शनिवार को केजरीवाल को समन जारी कर 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था. आप आरोप लगा रही है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद दबाव बनाना चाहती है.

दिल्ली को इन्होंने (BJP) नॉर्थ कोरिया बना दिया है: जैस्मिन शाह

AAP प्रवक्ता जैस्मिन शाह ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “प्रदर्शन का अधिकार सभी को होना चाहिए. पार्षदों, विधायकों के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई. दिल्ली और पंजाब के मंत्री, हमारे सारे सीनियर नेता जो पुलिस परमिशन के साथ सीबीआई दफ़्तर के पास बैठे थे, उन्हें अचानक उठा लिया गया. आज यह कहना पड़ रहा है कि प्रोटेस्ट करने का अधिकार मर गया है. यह इमरजेंसी नहीं है तो क्या है. दिल्ली को इन्होंने (बीजेपी) नॉर्थ कोरिया बना दिया है.”

‘BJP धरना करती है तो न कोई कार्रवाई होती है’

AAP के नेशनल सेक्रेटरी पंकज गुप्ता ने कहा कि यह जानते हुए कि कई महीनों से मनीष सिसोदिया और कई लोगों की छानबीन हुई और कोई सबूत नहीं मिला. अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया. AAP कार्यकर्ता और नेता जगह जगह शांति पूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन उन्हें हिरासत में लिया गया. सीबीआई दफ़्तर के पास हमारे सांसदों मंत्रियों को नहीं बैठने दिया गया. उन्हें हिरासत में लिया गया. भाजपा धरना करती है तो न कोई कार्रवाई होती है, न ही उन्हें हिरासत में लिया जाता है. इन्हीं सब पर चर्चा के लिए AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय पार्टी और संगठन के नेताओं के साथ बैठक करके चर्चा करेंगे. अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के बाद भी उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा, हम अपना कार्य उसी तरह से जनता के लिए करते रहेंगे.

मनीष सिसोदिया जेल में हैं बंद

बता दें कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं. सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. मनीष सिसोदिया से जेल में प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) ने भी पूछताछ की थी. ईडी ने पूछताछ के बाद जेल से ही मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था. ईडी ने मनीष सिसोदिया को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की थी. मनीष सिसोदिया ने इसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने इसे मंजूर नहीं किया.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहले
↑