दिल्ली के खान मार्केट में 20 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
दिल्ली के खान मार्केट इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहां एक 20 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला किया गया, पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली के खान मार्केट इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहां एक 20 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला किया गया, पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है.
पुलिस ने कहा कि मृतक का नाम आकाश था. उन्होंने कहा कि आकाश पर राज लगभग 8 बजे खान मार्केट के नायक भवन के पास चाकू से हमला हुआ. पीड़ित को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि यह हत्या क्यों की गई इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन प्रथम दृष्टया ये मामला निजी दुश्मनी का लग रहा है.
दिल्ली के पॉश इलाकों में गिना जाता है खान मार्केट
बता दें कि खान मार्केट दिल्ली के पॉश इलाकों में गिना जाता है. ऐसे में सरआम एक शख्स की हत्या हो जाना दिल्ली पुलिस प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है.
सुबह द्वारका में हुई थी एक महिला की हत्या
राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इससे पहले आज सुबह भी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक महिला की हत्या की खबर सामने आई थी. सुबह के समय धूलसिरस नाले से महिला का शव बरामद हुआ था. शव देखकर मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका शरीर पर चोट के निशान मिले थे.
हालांकि महिला के पास ऐसा कोई कागज बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी पहचान पता लग सके. इसको लेकर द्वारका सेक्टर-23 में हक्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सीसीटीवी कैंमरों की मदद से पुलिस हत्या के सबूत जुटाने में जुटी है.
इस पूरी घटना को लेकर द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर पुलिस को नाले में महिला का शव होने की सूचना मिल थी. उन्होंने कहा कि महिला की उम्र करीब 35 साल है हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है, उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले