70 हजार में ‘खरीदी’ पत्नी, बिना बताए मायके जाने से नाराज पति ने किया मर्डर, जंगल में फेंक दी लाश
दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. एक शख्स ने पहले तो 70 हजार रुपए में खुद के लिए पत्नी खरीदी. फिर जब महिला बिना बताए अक्सर अपने मायके जाने लगी तो गुस्सा में आकर उसका मर्डर कर दिया.
दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. एक शख्स ने पहले तो 70 हजार रुपए में खुद के लिए पत्नी खरीदी. फिर जब महिला बिना बताए अक्सर अपने मायके जाने लगी तो गुस्सा में आकर उसका मर्डर कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए प्लान बनाया और बॉडी को जंगल में फेंक दिया.
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया है. डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने एजेंसी को बताया कि शनिवार को पुलिस के पास एक कॉल आया. फोन करने वाले ने बताया कि दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के जंगल में एक महिला की लाश मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया.
गाड़ियों को सर्विलांस में लेकर की जांच
जंगल से इस तरह लाश मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी. जांच में पुलिस ने एक तरफ उस इलाके से गुजरने वाले वाहनों को सर्विलांस में लिया तो वहीं दूसरी तरफ तकनीक का सहारा लेते हुए भी पड़ताल शुरू की गई. शुरुआती इंवेस्टिगेशन में पता चला कि उस इलाके से शनिवार रात करीब 1.40 बजे एक ऑटो गुजरा है.
सबसे पहले अरेस्ट हुआ ऑटो चालक
पुलिस ने जब ऑटो का रूट ट्रैक किया तो जल्द ही उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिल गया. पड़ताल में सामने आया कि इस ऑटो को दिल्ली के छतरपुर के गदईपुर बांध रोड इलाके में रहने वाला अरुण चलाता है. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने एक के बाद एक राज उगलने शुरू कर दिए. अरुण ने बताया कि जिस महिला की लाश पुलिस को मिली है, उसका नाम स्वीटी है और वह धरमवीर नाम के शख्स की पत्नी थी.
जंगल को अच्छी तरह से जानता था अरुण
अरुण ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बहनोई धरमवीर और सत्यवान के साथ मिलकर स्वीटी की हत्या की है. तीनों ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास नांगलोई इलाके में गला दबाकर स्वीटी का मर्डर किया और फिर उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया. अरुण ने आगे बताया कि उसे इस जंगल के बारे में अच्छी तरह से पता था. इसलिए लाश को ठिकाने लगाने के लिए इस इलाके को चुना गया.
पत्नी के पर्ताव से खुश नहीं था धरमवीर
हत्या का कारण बताते हुए अरुण ने कहा,’धरमवीर अपनी पत्नी के व्यवहार से खुश नहीं था. स्वीटी अक्सर बिना बताए कई महीनों के लिए अपने मायके चली जाती थी. दरअसल, धरमवीर ने स्वीटी को 70 हजार रुपए देकर खरीदा था, इसलिए उसके परिवार के बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता था. स्वीटी भी अपने परिवार के बारे में कभी बात नहीं करती थी. उसने सिर्फ इतना बता रखा था कि वह बिहार के पटना की रहने वाली है.’
महीनों तक कहां गायब रहती थी स्वीटी?
मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस ने हत्या के साथ-साथ इस मामले में सबूत मिटाने का केस भी दर्ज किया है. मर्डर में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी पुलिस के कब्जे में है. अब तक की पड़ताल में यह पता चला है कि आरोपी स्वीटी को यह कहकर अपने साथ ले आए थे कि वह उसे रेलवे स्टेशन छोड़ देंगे. पुलिस अब उस शख्स को भी तलाश रही है, जिससे धरमवीर ने स्वीटी को खरीदा था. हालांकि, इस मामले में एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि महीनों तक घर से दूर रहने के दौरान स्वीटी कहां जाती थी.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 18 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 29 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 29 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 29 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 29 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 32 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 44 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 471 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 479 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 560 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 644 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 673 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 682 दिन पहले