देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 10 बार पढ़ी गई

वसंत कुंज में दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वसंत कुंज इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गिरोह के दो शूटरों को पकड़ा है।

Abhishek Raghuvanshi9 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वसंत कुंज इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गिरोह के दो शूटरों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि दो बदमाश वसंत कुंज इलाके में हैं, दोनों लॉरेंस गिरोह के शूटर हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल वहां पहुंची।

शूटरों की पहचान हो गई है, दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहै कि इनमें से एक नाबालिग है, जो रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती मामले में शामिल रही है। दूसरा बदमाश अनीश भी रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि के छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। 

लारेंस-गोल्डी गैंग ने करवाई थी पूर्व विधायक के घर पर फायरिंग
इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को गिरफ्तार किया था। ये तीन दिसंबर को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। पश्चिमी दिल्ली के पश्चिमी पंजाबी बाग में रहने वाले अकाली दल के फरीदकोट, पंजाब से पूर्व विधायक के घर पर तीन दिसंबर को फायरिंग जबरन उगाही के लिए लारेंस बिश्रोई- गोल्डी बरार गिरोह ने करवाई थी। पूर्व विधायक ने जबरन वसूली देने से मना कर दिया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फायरिंग की इस वारदात की गुत्थी को 72 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए गिरोह के शूटर आकाश उर्फ कस्सा और नितेश उर्फ सिंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, सात कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पूर्व विधायक का पंजाब में है शराब का कारोबार 
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पश्चिमी पंजाबी बाग में रहने वाले अकाली दल के फरीदकोट, पंजाब से पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर पर तीन दिसंबर को दो बदमाशों ने 7-8 फायर किए थे। पुलिस को मौके से दो खोल मिले थे। मामला दर्जकर जांच अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि पूर्व विधायक पंजाब में शराब का कारोबार करता है। उनके व्हाट्सएप नंबर पर कुछ धमकी भरे/जबरन वसूली वाले वॉयस मैसेज आए थे। इससे पहले उनकी पंजाब स्थित दो शराब की दुकानों को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग के सदस्यों ने जला दिया था। इस संबंध में पंजाब में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच और विश्लेषण किया गया। संदिग्धों पर मैनुअल और तकनीकी निगरानी रखी गई। इसके बाद एसीपी उमेश बर्थवाल व इंस्पेक्टर रामपाल की निगरानी में एसआई के हेमंत कुमार, प्रमोद, मुकेश, एएसआई के नरेंद्र व अमित गुलिया की टीम ने वीपीओ भटगांव, सोनीपत, हरियाणा निवासी आकाश उर्फ कस्सा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसने पीएस पंजाबी बाग, दिल्ली में गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इससे पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी ग्राम घिकारा, तहसील चरखी दादरी, हरियाणा निवासी नितेश उर्फ सिंटी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त आकाश उर्फ कस्सा पहले तीन आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया था।

जेल में हुई थी गिरोह के सदस्यों से मुलाकात
वीपीओ भटगांव, सोनीपत, हरियाणा निवासी आकाश ने खुलासा किया कि वह थाना मोहना, हरियाणा में हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद था। जेल अवधि के दौरान उसकी मुलाकात गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों से हुई और वह गिरोह में शामिल हो गया। नितेश की अपने गांव के कुछ लोगों से निजी दुश्मनी है, इसलिए वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के सदस्यों में शामिल हो गया और अपराध की दुनिया में कदम रखा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 646 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 654 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहले
↑