लगातार खराब हो रही दिल्ली की आबोहवा, प्रधानमंत्री कार्यालय को देना पड़ा दखल, तैयार हुई खास रणनीति
देश की राजधानी दिल्ली में हर दूसरे दिन प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के वक्त आज भी आसमान में धुंध दिखाई दी.

देश की राजधानी दिल्ली में हर दूसरे दिन प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के वक्त आज भी आसमान में धुंध दिखाई दी. इसी बीच दिल्ली के मुख्य सचिव ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विशेष आदेश जारी किया है. दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट पर प्रदूषण रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की गई है.
13 हॉटस्पॉट पर प्रदूषण रोकने के लिए खास रणनीति तैयार
दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट पर प्रदूषण रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की गई है. ये 13 हॉटस्पॉट आनंद विहार, विवेक विहार, द्वारका, ओखला, वजीरपुर, अशोक विहार, आरके पुरम, बवाना, नरेला, जहांगीरपुरी, रोहिणी, मुंडका और पंजाबी बाग हैं. एमसीडी और सुरक्षा एनडीएमसी के सभी उपायुक्तों को इन हॉटस्पॉट के लिए लक्षित और विशिष्ट उपायों को तेज करने का निर्देश दिया गया है.
दिल्ली के सभी जिलों के लिए निगरानी समितियों का गठन
पहली बार, दिल्ली के सभी 11 जिलों के लिए निगरानी समितियों का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व एक समन्वयक करेगा और इसमें जिला मजिस्ट्रेट, डीसीपी ट्रैफिक, डिप्टी कमिश्नर एमसीडी, मुख्य अभियंता डीडीए और अन्य अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे. निगरानी समितियां GRAP दिशानिर्देशों को लागू करेंगे और अन्य कार्यों के बीच फील्ड विजिट करेंगी.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले